Sarfaraz Khan and Virat Kohli: आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सरफराज खान ने 25 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सरफराज खान की फिफ्टी देख विराट कोहली भी काफी इम्प्रेस हुए।
Sarfaraz Khan की फिफ्टी के दीवाने हुए विराट कोहली, CSK बल्लेबाज के आउट होने के बाद जो किया; वो हो रहा VIRAL
Table of Contents
Sarfaraz Khan and Virat Kohli: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया मुकाबला आरसीबी के हक में रहा। आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराकर सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की।
आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने 25 गेंदों पर 50 रनों की आतिशी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। सरफराज खान की फिफ्टी देख विराट कोहली भी काफी इम्प्रेस हुए। सरफराज के आउट होने के बाद से कोहली ने बीच मैदान कुछ ऐसा किया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीएसके की खराब शुरुआत
आरसीबी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना दिए। 251 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 30 रन के अंदर अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद सीएसके की कमान संभालने आए सरफराज खान ने अपने बल्ले का दम दिखाया।

कोहली ने की Sarfaraz Khan की सराहना
सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके तो वहीं 2 जबरदस्त छक्के निकले। उनकी इस 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी देख फील्डिंग कर रहे विराट कोहली काफी खुश नजर आए और उन्होंने सरफराज को इस पारी के लिए सराहा भी। जब सरफराज आउट होकर वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तो कोहली ने ताली बजाकर उनकी पारी को सराहा।
पवेलियन लौटते समय कोहली ने सरफराज को सीटी बजाकर उनकी बल्लेबाजी की सराहना की और ताली बजाई। कोहली का यह प्यारा सा भाव था। ❤️🙌🏻 pic.twitter.com/N7v5AVPvRz
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) April 5, 2026
Sarfaraz Khan का इस सीजन में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सरफराज खान को 75 लाख के बेस प्राइस पर ही खरीदा और अब वो ही टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने सरफराज खान को चलता किया। सरफराज खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 गेंदों पर 32 रन बनाए। आरसीही के खिलाफ उनके बल्ले से 200 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 50 रन निकले।
RCB ने छिड़का CSK के जख्मों पर नमक, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट; धोनी फैंस का खौला खून!