Virat Kohli: SRH की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा का शिकार 31 साल के जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर में ही कर लिया। ट्रेविस हेड के विकेट के बाद से विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल
Table of Contents
RCB vs SRH, Virat Kohli and Travis Head: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी मात देते हुए इतिहास रच डाला। आरसीबी ने पहली बार SRH के खिलाफ 190+ रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी लड़खड़ाई दिखी। SRH की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा का शिकार 31 साल के जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर में ही कर लिया। ट्रेविस हेड के विकेट के बाद से विराट कोहली का एग्रेसिव सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस ये कह रहे हैं कि कोहली अभी तक 19 नवंबर वाला जख्स नहीं भूले हैं।
Virat Kohli का एग्रेसिव सेलिब्रेशन
आईपीएल 2026 के पहले मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी फ्लॉप हो गई। अभिषेक 7 रन और हेड 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने एक ही ओवर में आउट किया। जब ट्रेविस हेड का विकेट मिला तो विराट कोहली काफी गुस्से में दिखे। वो गेंदबाज और कैच लेने वाले फील्डर से मिलने से पहले बल्लेबाज के पास पहुंच गए और गर्मजोशी से जश्न मनाया। कोहली की आंखों में गुस्सा साफतौर से दिखाई दे रहा था।
View this post on Instagram
Virat Kohli नहीं भूले 19 नवंबर
कोहली का ये रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था मानों वो गुस्से में ट्रेविस हेड को 19 नवंबर की याद दिला रहे थे। आपको बता दें कि भारत ने 19 नवंबर को वनडे वर्ल्ड 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना किया था। पूरे विश्व कप में अजेय रहने के बाद भारत को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया था।

RCB ने SRH को हराकर रचा इतिहास
बात करें आरसीबी और एसआरएच के मुकाबले की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए। SRH की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान ईशान किशन ने बनाए। किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने महफिल लूट ली। दोनों के बीच 45 गेंदों पर 101 रनों की पार्टनरशिप हुई। पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन और कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रनों की दमदार पारी खेली। आरसीबी ने महज 15.4 ओवरों में 202 रनों का पीछा कर इतिहास रच दिया।