SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 13 Apr 2026, 07:07 PM
iconUpdated: 13 Apr 2026, 07:28 PM

SRH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किए हैं।

SRH vs RR: पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों का हाल

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। आरआर ने 4 में से 4 मुकाबले जीते हैं, 8 अंक और +2.055 नेट रनरेट के साथ रियान पराग की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर हैं। वहीं बात करें ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद की तो 4 में से सिर्फ 1 मुकाबला जीतकर और 3 मैच गंवाकर SRH पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग XI में क्या बदला?

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI से बृजेश शर्मा को बाहर कर तुषार देशपांडे की बुलाया गया हैं तो वहीं दूसरा बदलाव शिमरन हेटमायर को बाहर कर साउथ अफ्रीका के 19 वर्षीय बल्लेबाज लुहान प्रीटोरियस को जगह देकर किया गया है।

SRH vs RR Playing XI
SRH vs RR Playing XI

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में प्रफुल्ल हिंगे को जगह दी गई है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें दोनों टीमों की ओर से शानदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

SRH vs RR: हैदराबाद और राजस्थान की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा