PBKS vs KKR: श्रेष्ठा अय्यर के वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक तरह से मजाक उड़ाया है।
'दिया एक पॉइंट...' Shreyas Iyer की बहन ने शाहरुख खान की टीम का उड़ाया मजाक! VIDEO में कह डाली बड़ी बात
Table of Contents
PBKS vs KKR: आईपीएल 2026 में सोमवार, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया। इस मैच के रद्द हो जाने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
श्रेष्ठा अय्यर के वायरल हो रहे इस वीडियो में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का एक तरह से मजाक उड़ाया है। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हैं।
PBKS vs KKR मैच रद्द
ये पहला मौका नहीं है जब केकेआर और पंजाब किंग्स (PBKS vs KKR) का मुकाबला रद्द हो गया, इससे पहले भी पिछले सीजन में दोनों टीमों के मुकाबले पर बारिश का कहर देखने को मिला था। इस बार भी बारिश के चलते ये मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटना पड़ा। इसी के चलते केकेआर जो पॉइंट टेबल पर 0 अंक पर थी इस 1 अंक के साथ टीम का खाता खुल गया।
View this post on Instagram
श्रेयस अय्यर की बहन ने उड़ाया KKR का मजाक?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने KKR को मिले उसी एक अंक का मजाक बनाया है। उन्होंने शाहरुख खान की टीम को निशाना बनाते हुए वीडियो बनाया, जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया। वीडियो में वो KKR को टारगटे कर ये कहती दिख रही हैं कि पंजाबियों का दिल बड़ा होता है, चलो दिया एक पॉइंट।
View this post on Instagram
Shreyas Iyer की कप्तानी में KKR ने जीता था IPL 2024
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। जिसके बाद से केकेआर ने अय्यर को फ्रेंचाइजी से रिलीज कर दिया था। उसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था और टीम का कप्तान बनाया। आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया।

PBKS vs KKR : केकेआर का खुला खाता
बात करें KKR vs PBKS मुकाबले की तो मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स के पॉइंट्स टेबल में 5 अंक हो गए हैं और वो पहले नंबर पर आ गई है। वहीं 3 मैचों के बाद 1 अंक से खाता खुलने के बाद KKR 8वें नंबर पर है।
KKR vs PBKS: बारिश की वजह से पंजाब किंग्स बनाम केकेआर का मुकाबला हुआ रद्द, जानिए किसे हुआ नुकसान
KKR vs PBKS: प्रभसिमरन ने अपने ही खिलाड़ी को मारी गेंद, बीच में आने की मिली ‘सजा’; देखें VIDEO