Sanju Samson को क्या हुआ? वर्ल्ड कप के बाद IPL में हो रहे फुस्स; CSK कोच ने बताई सैमसन के गिरती फॉर्म की वजह

Sanju Samson: सीएसके की ये हालत देखकर फैंस काफी निराश और बेबस हैं लेकिन सबसे ज्यादा जिस बात से फैंस परेशान है वो है संजू सैमसन की फॉर्म। सैमसन की इस गिरती फॉर्म पर अब सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चुप्पी तोड़ी है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 06 Apr 2026, 12:17 PM
iconUpdated: 06 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Chennai Super Kings, Sanju Samson: आईपीएल 2026 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की शुरुआत बेहद खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्‍तानी वाली टीम ने 19वें सीजन में अब तक जीत का स्‍वाद नहीं चखा है। उन्‍हें अपने शुरुआती 3 मैचों में करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है।

सीएसके की ये हालत देखकर फैंस काफी निराश और बेबस हैं लेकिन सबसे ज्यादा जिस बात से फैंस परेशान है वो है संजू सैमसन की फॉर्म। एक महीने पहले हुए टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे और अब आईपीएल में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश दिख रहा है।

सैमसन की फॉर्म पर बोले CSK कोच फ्लेमिंग

संजू सैमसन की इस गिरती फॉर्म पर अब सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिए नई फ्रेंचाइजी में ढलना आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह वर्षों तक किसी दूसरी टीम का हिस्सा रहा हो।

फ्लेमिंग के अनुसार, संजू अभी टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं और उन्हें थोड़ा समय चाहिए। कोच ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन पूरी तरह से संजू के साथ खड़ा है और उन्हें अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

Sanju Samson को कितने में ट्रेड किया था?

आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को ट्रांसफर कर दिया गया था। ट्रेड के बाद जडेजा राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोरदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन का बल्ला अब तक पूरी तरह खामोश रहा है। वे तीनों मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, जिससे फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।

Sanju Samson
Sanju Samson

Sanju Samson गिरता फॉर्म

बात करें संजू सैमसन के आईपीएल 2026 प्रदर्शन की तो उन्होंने अभी तक तीन मुकाबलों में केवल 22 रन ही बनाए हैं। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 गेंदों पर 6 रन बनाए थे। फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 गेंदों पर 7 रन और बीती रात आरसीबी के खिलाफ गेंदों पर सिर्फ 9 ही रन बना पाए। यहां तक की उन्होंने अभी तक इस सीजन में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।

Read More: Bhuvneshwar Kumar: न बुमराह न पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास; ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में आरसीबी के सामने सीएसके ने टेक दिए घुटने, 43 रनों से डिफेंडिंग चैंपियंन ने जीता मुकाबला

RCB ने छिड़का CSK के जख्मों पर नमक, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट; धोनी फैंस का खौला खून!