RR vs RCB: आज राजस्थान का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है जो डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ इस सीजन में काफी मजबूत दिख रही है। ऐसे में गुवाहाटी का मौसम कैसे रहने वाला है, कहीं बारिश की वजह से ये मैच भी खराब नहीं होगा?
RR vs RCB: गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश डालेगी खलल? आरसीबी-राजस्थान की टक्कर से पहले जानें मौसम का हाल
Table of Contents
RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। जहां राजस्थान का पिछला मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था। हालांकि इसके बाज RR ने वहां पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की थी।
आज राजस्थान का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है जो डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ इस सीजन में काफी मजबूत दिख रही है। ऐसे में गुवाहाटी का मौसम कैसे रहने वाला है, कहीं बारिश की वजह से ये मैच भी खराब नहीं होगा? आइए जानते हैं।
RR vs RCB: गुवाहाटी में हुई थी बारिश
गुवाहाटी के इस स्टेडियम में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच हुआ था। मैच के समय लगातार हुई बारिश के चलते मैच काफी देरी से शुरू हुआ। इसी के साथ नियमों के तहत मैच केवल 11-11 ओवरों का ही हुआ, जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी थी।
View this post on Instagram
RR vs RCB: आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के खिलाफ मैच के दौरान बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। मैच वाले दिन दोपहर में हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ मैच में भी एक दो बार बारिश अगर बाधा बनती है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। इस मुकाबले में पूरे 20-20 ओवर्स होने की पूरी संभावना है। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो दिन के समय ये जहां 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है तो वहीं मैच के दौरान इसके 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

RR vs RCB का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अगर ये मैच बारिश के चलते नहीं हो पाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा। ऐसे में राजस्थान की टीम 7 अंकों के साथ टॉप पर ही रहेगी। दूसरी तरफ आरसीबी के 5 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के चलते दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने अब तक 17 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं राजस्थान ने 14 बार बाजी मारी है तो वहीं 3 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया है।
KKR vs LSG: दिग्वेश राठी ने की चीटिंग! फिन एलेन के कैच पर खड़ा हुआ विवाद, जाने पूरा मामला