RR vs RCB: गुवाहाटी में बारिश ने रोका मैच, किस समय से दोबारा शुरू हो सकता है राजस्थान और आरसीबी का मुकाबला?

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण शुरु नहीं हो सका है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 10 Apr 2026, 07:13 PM
iconUpdated: 10 Apr 2026, 07:41 PM

RR vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले एक बार फिर बारिश ने रोड़ा डाल दिया है। जिसके कारण मैच का टॉस नहीं हो सका है।

गुवाहाटी में ये इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। आखिरी मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कितने बजे से ये मैच शुरू हो पाएगा?

RR vs RCB मैच कितने बजे शुरू होगा?

खबर लिखे जाने तक आ रही ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गुवाहाटी में बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड को सुखाने के लिए सुपर सोपर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे मैदान को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द टॉस हो सके।

इसी के साथ 8 बजे इस मुकाबला का टॉस होगा और 8:15 बजे इस मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। साथ ही साथ आरसीबी और राजस्थान मुकाबला पूरा 20-20 ओवर का होगा। बारिश के चलते ओवर्स कट नहीं होंगे।

RR vs RCB: आरसीबी और आरआर का अजेय सफर

पिछले सीजन की विजेता आरसीबी ने 19वें सीजन में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। उन्‍होंने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दूसरे मुकाबले में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को मात दी। दूसरी ओर रियान पराग की कप्‍तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। पहले सीजन की विनर आरआर ने अब तक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस को पटखनी दी है।

अगर बारिश की भेंट चढ़ा ये मैच?

दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में काफी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर आ जाएगी। अगर ये मैच बारिश के चलते नहीं हो पाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा। ऐसे में राजस्थान की टीम 7 अंकों के साथ टॉप पर ही रहेगी। दूसरी तरफ आरसीबी के 5 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के चलते दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

RR vs RCB Head-To-Head Record
RR vs RCB Head-To-Head Record

RR vs RCB का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच अब तक आईपीएल में 34 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने अब तक 17 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं राजस्थान ने 14 बार बाजी मारी है तो वहीं 3 मैच का नतीजा नहीं निकल पाया है।

Read More: RR vs RCB: गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश डालेगी खलल? आरसीबी-राजस्थान की टक्कर से पहले जानें मौसम का हाल

IPL 2026: वानिंदु हसरंगा के बाहर होने के बाद LSG ने 34 साल के अनुभवी खिलाड़ी को किया टीम में शामिल, पहली बार खेलेगा आईपीएल

KKR vs LSG: दिग्वेश राठी ने की चीटिंग! फिन एलेन के कैच पर खड़ा हुआ विवाद, जाने पूरा मामला