RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव; बारिश ने फिर डाला रोड़ा

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 10 Apr 2026, 07:58 PM
iconUpdated: 10 Apr 2026, 08:24 PM

RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

बारिश के चलते टॉस में देरी हुई और टॉस हो जाने के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मुकाबला अब देरी से शुरू होगा। इस दौरान आरसीबी की प्लेइंग XI में स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI बदली

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टीम की प्लेइंग XI में एक बदलाव किया। टीम के स्टार गेंदबाज तुषार देशपांडे की जगह बृजेश शर्मा को मौका दिया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

RR vs RCB: आरसीबी में हेजलवुड की वापसी

वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में स्टार गेंदबाज जोश हेजलुड की वापसी हुई है। हेजलवुड जेकब डफी की जगह इस मुकाबले में खेल रहे हैं। चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहा था। आईपीएल 2026 में ये हेजलवुड का पहला मुकाबला होने वाला है।

आपको बता दें कि गुवाहाटी में टॉस के बाद से दोबारा बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते मुकाबले को रोकना पड़ा है। ये मैच कितने बजे शुरू होगा ये तो तभी तय हो सकता है जब गुवाहाटी में इंद्र देव बरसना बंद करेंगे।

RR vs RCB
RR vs RCB

आरसीबी और राजस्थान की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रृजेश शर्मा