कहां है यश दयाल? बचपन के कोच नहीं कर पा रहे संपर्क, IPL 2026 से पहले RCB कैंप से कटा तेज गेंदबाज का पत्ता!

Yash Dayal in IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए जहां एक ओर सारे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं वहीं आरसीबी के तेज गेंबजा यश दयाल अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से दूर दिखे।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 21 Mar 2026, 08:03 AM

Yash Dayal, IPL 2026: पिछले साल (2025) शारीरिक शोषण के आरोपों के कारण आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल को अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। जिसका असर उनके क्रिकेट करियर पर भी देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए जहां एक ओर सारे खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं वहीं आरसीबी के तेज गेंबजा यश दयाल अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से दूर दिखे। जिसके बाद से फैंस के मन में यही सवाल चल रहा है कि कहीं यश दयाल काआरसीबी टीम से पत्ता तो नहीं कट गया है?

RCB से कटा Yash Dayal का पत्ता?

हाल ही में फैंस ने इस बात पर ध्यान दिया कि आरसीबी फोटो से यश दयाल की तस्वीर गायब है। ये बातें इस खबर को हवा देने के लिए काफी है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी ने शायद दयाल से नाता तोड़ लिया है। भले ही इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी न दी गई हो। दयाल आखिरी बार IPL 2025 के फाइनल में खेलते दिखे थे, जहा RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। हालांकि इसके बाद से यश क्रिकेट से पूरी तरह से दूर दिख रहे हैं।

Yash Dayal Missing From RCb Camp
Yash Dayal Missing From RCb Camp

Yash Dayal ने बदला फोन नंबर

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल ने खुद को पूरी तरह से सबसे अलग कर लिया है। न तो उनके बचपन के कोच को पता है और न ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों को पता है कि वो इस समय कहां हैं। UPCA के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा,

"उनके खिलाफ एक मामला चल रहा था, इसलिए उन्हें टीम में चुनने पर विचार नहीं किया गया। मुझे याद है कि सितंबर में CoE से उनके बारे में पूछताछ के लिए एक फोन आया था, लेकिन हम यश दयाल से कोई संपर्क नहीं कर पाए। उन्होंने अपना फोन नंबर भी बदल लिया है। यहा तक कि उनके बचपन के कोच को भी नहीं पता कि वह इस समय कहां हैं।"

Yash Dayal पर लगे गंभीर आरोप

इस बीच, दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें यश दयाल नेट्स में अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि वह बेंगलुरु में नहीं हैं।

दयाल पर भारत के दो अलग-अलग राज्यों में शारीरिक शोषण के दो गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें से एक आरोप एक नाबालिग लड़की ने लगाया है। इसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। इसके कुछ ही समय बाद, जयपुर में POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के मामले में उनके खिलाफ बलात्कार के कई आरोपों को लेकर एक और FIR दर्ज की गई।

IPL 2026 के लिए आरसीबी का फुल स्क्वॉड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव। जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

Read More: IPL 2026: केकेआर ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए 5 गेंदबाजों का लिया ट्रायल, अभिषेक नायर ने दिया बड़ा संकेत