Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई टेंशन; पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे 'हिटमैन'?

Rohit Sharma: MI vs RCB मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा। ये झटका था रोहित शर्मा की चोट। रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ 6वें ओवर में ही रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट लिये। ऐसे में फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि रोहित पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलते दिखेंगे या नहीं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 13 Apr 2026, 08:15 PM
iconUpdated: 13 Apr 2026, 08:24 PM

Mumbai Indians and Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार, 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबला 18 रनों से गंवा दिया। इसी के साथ ये MI की इस सीजन की लगातार तीसरी हार रही।

MI vs RCB मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा। ये झटका था रोहित शर्मा की चोट। रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ 6वें ओवर में ही रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट लिये। इसके बाद वो मैदान पर दोबारा से नहीं दिखे। ऐसे में फैंस को इस बात की चिंता सता रही है कि रोहित पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले मुकाबले में खेलते दिखेंगे या नहीं। उससे पहले हिटमैन की चोट की पर अपडेट आया है।

PBKS के खिलाफ खेलेंगे Rohit Sharma?

मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई और वो मैदान से बाहर हो गए। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के अगले मैच यानी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलने की उम्मीद कम है।

Rohit Sharma Retired hurt
Rohit Sharma Retired hurt

Rohit Sharma की चोट पर अपडेट

क्रिकबज के अनुसार, रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें ठीक होने में कितना समय लगेगा, इसका पता स्कैन कराने के बाद चलेगा। पंजाब के खिलाफ अगले मैच में उनकी भागीदारी स्कैन के परिणामों पर निर्भर करेगी। हिटमैन के टीम के साथी शेरफेन रदरफोर्ड ने मैच के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''रोहित को शायद थोड़ी हैमस्ट्रिंग की समस्या है। हालांकि, मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता। मैं डगआउट में था, इसलिए मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।"

Rohit Sharma का इस आईपीएल में प्रदर्शन

रोहित ने आखिरी बार अप्रैल 2025 में चोट के कारण आईपीएल मैच नहीं खेला था। तब वह घुटने की समस्या के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित ने अभी तक चार मैचों में 45.66 के औसत और 165.06 के स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक जमाया है।

मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ सफर का आगाज किया, लेकिन अगले तीनों मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 222 रन ही बना सकी। एमआई का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स से होगा।

Read More: SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बाद IPL में ये कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी; हासिल किया बड़ा मुकाम

'क्या यार...', रोहित शर्मा को आया चौथे अंपायर पर गुस्सा! मैच खेलने से पहले बुरी तरह झल्लाए; VIDEO में देखें पूरा मामला