Rohit Sharma: मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरु होने से पहले रोहित शर्मा चौथे अंपायर पर बुरी तरह झल्ला गए। रोहित शर्मा अंपायर पर इस कदर झल्ला गए कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
'क्या यार...', रोहित शर्मा को आया चौथे अंपायर पर गुस्सा! मैच खेलने से पहले बुरी तरह झल्लाए; VIDEO में देखें पूरा मामला
Rohit Sharma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में आरसीबी लगभग जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 241 रन टांग दिए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस काफी संघर्ष करती दिखी।
मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरु होने से पहले रोहित शर्मा चौथे अंपायर पर बुरी तरह झल्ला गए। रोहित शर्मा अंपायर पर इस कदर झल्ला गए कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
IPL में बल्ले का होता है टेस्ट
आईपीएल में बल्लेबाजी के लिए आने से पहले हर बल्लेबाज के बल्ले का टेस्ट होता है। अंपायर के पास बैट गेज नाम का उपकरण होता है। बल्ले को इसके अंदर से पास करवाया जाता है। पास होने के बाद ही बल्लेबाज उस बैट का इस्तेमाल कर सकता है। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बैटिंग पर उतरने से पहले बाउंड्री लाइन के पास बल्ले को गेज से पास करवाने के लिए काफी ड्रामा हुआ।
Rohit Sharma के साथ हुआ ड्रामा!
फोर्थ अंपायर ने रोहित शर्मा के बल्ले को गेज से पास करवाने को कोशिश की। वह पहली बार में पास नहीं हुआ। कई बार कोशिश करने के बाद भी गेज बल्ले में अटक जा रहा था। रोहित और अंपायर दोनों कोशिश कर रहे थे लेकिन बल्ले गेज के बीच से पास नहीं हो रहा था। इसके बाद अंपायर ने रेयान रिकेल्टन का बैट चेक किया। बल्ला आसानी से गेज के अंदर गया और बाहर निकल गया।
Rohit Sharma got angry at the umpire while checking the thickness of the bat 😭.pic.twitter.com/ttvTGA0BCb
— Roesque (@LVR_HYPER09) April 12, 2026
क्यों अंपायर पर झल्लाए Rohit Sharma?
रोहित शर्मा के बल्ले से गेज को फिर से पास करवाया गया लेकिन वह पास नहीं हो रहा था। इस दौरान रोहित झल्ला भी रहे थे। तब तिलक वर्मा डगआउट से उनके करीब आए। सूर्यकुमार यादव भी पहुंच गए। तिलक ने गेज को ताकत से खींचा तो बल्ले के आर पार हो गया। इसके बाद रोहित शर्मा को बैटिंग करने के लिए मैदान पर जाने की अनुमति मिली। रोहित इसके बाद भी अंपायर से नाखुश नजर आ रहे थे।

Rohit Sharma की चोट
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाए और चोट के कारण वापस पवेलियन लौट आए। रोहित 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस आ गए। जिसके बाद खबर लिखे जाने तक रोहित को दोबारा मैदान पर नहीं देखा गया। ये घटना MI की पारी के 6वें ओवर के दौरान हुई।