Rohit-Kohli का ब्रोमांस... बल्लेबाजी कर रहे थे कोहली, तभी रोहित के पास जाकर किया कुछ ऐसा; जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

Rohit-Kohli: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मुकाबले में रोहित-कोहली के बीच लाइव मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सभी क्रिकेट फैंस का दिल बन गया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 12 Apr 2026, 10:14 PM
iconUpdated: 12 Apr 2026, 11:34 PM

Rohit-Kohli: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले से ज्यादा फैंस को इंतजार था रोहित-कोहली के मिलन का और रो-को की जोड़ी का मैदान पर मिलन हुआ।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के मुकाबले में रोहित-कोहली (Rohit-Kohli) के बीच लाइव मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सभी क्रिकेट फैंस का दिल बन गया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेटके नुकसान पर 240 रन बनाए।

Rohit-Kohli का ब्रोमांस

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी बल्लेबाजी के लिए उतरी। आरसीबी की ओर से जब विराट कोहली और फिल सॉल्ट बल्लेबाजी करने उतरे तो किंग कोहली ने देखा कि रोहित शर्मा उनके पीछे खड़े हैं। विराट कोहली ने रोहित शर्मा के पास गए और कुछ देर रुककर उनसे बात की। इस दौरान कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिसपर हिटमैन की हंसी छूट गई।

Rohit-Kohli Bromance
Rohit-Kohli Bromance

Rohit-Kohli ने बनाया फैंस का दिन

सोशल मीडिया पर 12 सेकंड के इस छोटे से वीडियो ने करोड़ो क्रिकेट फैंस का दिन बना दिया। फैंस कई दिनों से ऐसे ही किसी नजारे को देखने के लिए तरस रहे थे, जिसे रोहित-कोहली ने पलभर में पूरा कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्द्धशतक तो जड़ा लेकिन इसके बाद वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

विराट कोहली हुए ट्रोल

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरी अर्द्धशतक लगाने के बाद भी विराट कोहली की ट्रोलिंग क्यों हो रही है? तो इसका कारण है कोहली का धीमा अर्द्धशतक। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 37 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसके बाद वो 15वें ओवर में वे हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए।

Read More: GT vs LSG: बटलर-गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने निकाली एलएसजी की हवा, गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की प्लेइंग XI से 12.5 करोड़ का गेंदबाज बाहर

Rohit vs Kohli: मुंबई बनाम आरसीबी मुकाबले में रोहित शर्मा या विराट कोहली, किसका रिकॉर्ड है बेहतर?