RCB vs SRH: आरसीबी का विजयी आगाज, कोहली-पडिक्कल ने उड़ाई हैदराबाद की धज्जियां, सनराइजर्स को 6 विकेट से धोया

RCB vs SRH: IPL 2026 का ओपनिंग मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ आरसीबी ने जीत के साथ आईपीएल में अपना खाता खोला है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Mar 2026, 11:08 PM
iconUpdated: 28 Mar 2026, 11:34 PM

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसे आरसीबी ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन का विजयी आगाज किया है।

आरसीबी की ओर से विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले।

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

RCB vs SRH: Aniket Verma
RCB vs SRH: Aniket Verma

वहीं, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन और हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब जफी और रोमामियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट चटकाए और भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सूर्यांश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए।

देवदत्त पडिक्कल का तूफानी अंदाज

जवाब में RCB की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन देवदत्त पडिक्कल को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारने का फैसला सही साबित हुआ। जैकब डफी की जगह मैदान पर आने वाले पडिक्कल ने तीसरे नंबर पर उतरकर तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

RCB vs SRH: आरसीबी की खास जीत

उनके अलावा, विराट कोहली ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों पर 31 रनों की आक्रामक पारी खेली। जिसके चलते आरसीबी ने टारगेट को सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी के लिए ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि RCB ने SRH के खिलाफ IPL में पहली बार 190+ रनों का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया।

Read More: Phil Salt का 'फ्लाइंग' अवतार देख काव्या मारन के उड़े तोते, ईशान किशन का पकड़ा करिश्माई कैच; VIDEO देख दुनिया हैरान

RCB vs SRH: आरसीबी के लिए 'तुरुप का इक्का' बने जैकब डफी, एक ही ओवर में अभिषेक-हेड का शिकार कर मचाया धमाल

RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में दिखेंगे कुछ नए चेहरे