RCB vs SRH: आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।
RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में दिखेंगे कुछ नए चेहरे
Table of Contents
RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले के लिए टॉस हो चुका है।
आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी। दोनों ही टीमोंं की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव हुए हैं। जिसके चलते मुकाबले में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।
RCB और SRH में नए चेहरे की एंट्री
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में दो नए चेहरे अभिनंदन सिंह, जैकब डफी के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद में सलील अरोड़ा के रूप में नए खिलाड़ी खेलता दिखेगा।

RCB vs SRH का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने अब तक कुल 13 मैच जीते हैं। RCB को मात्र 11 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबले टाई या नो रिजल्ट में समाप्त हुए हैं।
- मैच: 26
- RCB की जीत: 11
- SRH की जीत: 13
- टाई/नो रिजल्ट: 2
🚨 Toss 🚨@RCBTweets won the toss and elected to field first.
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvSRH pic.twitter.com/EUyiubZlwy
RCB vs SRH: आरसीबी और एसआरएच की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
IPL 2026 शुरु होने से पहले CSK को लगा 440 वोल्ट का झटका, एमएस धोनी को लगी चोट; मिस करेंगे कुछ मैच?