Phil Salt का 'फ्लाइंग' अवतार देख काव्या मारन के उड़े तोते, ईशान किशन का पकड़ा करिश्माई कैच; VIDEO देख दुनिया हैरान

Phil Salt: आरसीबी के बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसे कैच पकड़े जिसे देखकर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी हैरान रह गईं।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 28 Mar 2026, 09:56 PM
iconUpdated: 28 Mar 2026, 11:34 PM

RCB vs SRH, Phil Salt: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

SRH की बल्लेबाजी के दौरान आरसीबी के बल्लेबाज फिल सॉल्ट (Phil Salt) ने एक दो नहीं बल्कि तीन बेहतरीन कैच पकड़े। फिल सॉल्ट ने ईशान किशन को आउट करने के लिए हवा में उड़कर एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर SRH की मालकिन काव्या मारन के भी तोते उड़ गए।

Phil Salt का कमाल

आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 14वां ओवर डाला। पहली गेंद को हेनरिक क्लासेन ने मिड विकेट की तरफ उड़ाया। गेंद बाउंड्री लाइन के काफी पास थी। फिल सॉल्ट ने कैच लिया और फिर गिर गए। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर के पास फैसला रेफर किया। उन्होंने कई बार रिप्ले देखने के बाद क्लासेन को आउट करार दिया। इस फैसले से क्लासेन खुश नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने 22 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली।

phil salt
phil salt

Phil Salt का 'फ्लाइंग' अवतार

फिल सॉल्ट यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने एक हाथ से उड़ते हुए कैच लिया। ये कैच ईशान किशन का था। हैदराबाद के कप्तान ईशान विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने अभिनंदन सिंह की गेंद को ईशान किशन ने बल्ले का मुंह खोलकर पॉइंट की तरफ उड़ाया। सॉल्ट ने अपनी दाहिनी ओर भागते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया। ईशान ने सिर्फ 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्कों के अलावा 8 चौके मारे।

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नकुसान पर 201 रन बनाए। पावरप्ले में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी जैसे तीन विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स एक वक्त को मुश्किल में फंस गई थी। लेकिन इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान किशन ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

किशन के बाद से अनिकेत वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक ऐसी पारी खेली जिसने टीम को 200 के पार पहुंचाने में मदद किया। अनिकेत ने 18 गेंदों पर 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। आरसीबी की ओर से जैकब जफी और रोमामियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट चटकाए और भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सूर्यांश शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए।

Read More: RCB vs SRH: आरसीबी के लिए 'तुरुप का इक्का' बने जैकब डफी, एक ही ओवर में अभिषेक-हेड का शिकार कर मचाया धमाल

Mitchell Starc का फूटा गुस्सा, आईपीएल विवाद पर तोड़ी चुप्पी; दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज ने पोस्ट में कही दिल की बात

RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में दिखेंगे कुछ नए चेहरे