RCB vs CSK: डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है और अब टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं पांच बार की आईपीएल विजेता टीम CSK की उम्मीद होगी कि वे हार की हैट्रिक न लगाए।
RCB vs CSK: हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, सीएसके और आरसीबी के ये रिकॉर्ड उड़ा देंगे आपके होश!
Table of Contents
RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होना है। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने अपने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है और अब टीम जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं पांच बार की आईपीएल विजेता टीम CSK की उम्मीद होगी कि वे हार की हैट्रिक न लगाए। इसी के साथ हम आपको आरसीबी और सीएसके का एक ऐसा रिकॉर्ड बताने वाले हैं जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लय बिगड़ी
पांच बार की चैंपियन CSK टीम की शुरुआत इस सीजन बेहद ही खराब रही है और पहले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी। अब सीएसके की टीम तीसरे मैच में जीत का खाता खोलने चाहेगी, लेकिन उसके सामने आरसीबी की कड़ी चुनौती होगी। RCB के खिलाफ पिछले 3 मैचों में सीएसके का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
View this post on Instagram
RCB vs CSK: आरसीबी और सीएसके का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें कुल 35 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें CSK का पलड़ा भारी रहा है और 21 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, RCB ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा लेकिन पिछले कुछ सीजन में तस्वीर थोड़ी बदली है। पिछले तीन मैचों में RCB ने CSK को धूल चटाई है।

हेजलवुड और ब्रेविस पर क्या है अपडेट?
RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट्स में दिखे थे लेकिन फिलहाल उन्होंने अभ्यास शुरू नहीं किया है, इसलिए शायद अभी कुछ मैचों तक वो शायद वापसी ना कर पाएं।
वहीं दूसरी ओर सीएसके की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस अहम मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या है, जो उन्हें आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले अभ्यास के दौरान हुई थी।