Tim David ने बजाई CSK गेंदबाजों की बैंड, एक ओवर में कूट डाले 30 रन; मॉन्सटर सिक्स ने किया बॉल को लापता

Tim David, RCB vs CSK: आरसीबी की ओर से आज चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक ऐसा तूफान आया जिसमें चेन्नई के सभी गेंदबाज धाराशाई हो गए। आरसीबी के इस तूफान का नाम टिम डेविड है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 05 Apr 2026, 09:52 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 11:34 PM

Tim David, RCB vs CSK: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के सामने 251 रनों का टारगेट रखा है।

आरसीबी की ओर से रविवार, 5 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक ऐसा तूफान आया जिसमें चेन्नई के सभी गेंदबाज धाराशाई हो गए। आरसीबी के इस तूफान का नाम टिम डेविड है। टिम डेविड ने CSK के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की जिसे वो सपने में भी याद करके घबराएंगे।

Tim David का मॉन्स्टर सिक्स

इस दौरान टिम डेविड ने एक 106 मीटर का छक्का लगाया जो सीधा स्टेडियम से बाहर जा गिरा। आरसीबी बल्लेबाज का ये अवतार देखकर जहां एक ओर बेंगलुरु कैंप में खुशी का माहौल रहा तो वहीं दूसरी सीएसके खेमा बुरी तरह से निराश और बेबस दिखा। टिम डेविड आरसीबी की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए और पहले 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोक डाली। लेकिन इसके बाद भी वो रुके नहीं।

Tim David का आतिशी अंदाज

टिम डेविड ने 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 चौके और 8 छक्के लगाए। जेमी ओवर्टन के एक ही ओवर में उन्होंने 4 छक्के कूट डाले। इसी ओवर में उन्होंने 30 रन भी जड़े। आरसीबी के लिए अर्द्धशतक लगाने के बाद से उन्होंने फैंस की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया। इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह और एबी डिविलियर्स के एक खास क्लब में एंट्री ले ली।

Tim David Fifty
Tim David Fifty

स्पेशल क्लब में टिम डेविड की एंट्री

आईपीएल में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के दौरान उतरने वाले बल्लेबाज के ऊपर काफी प्रेशर होता है। ऐसे में अगर वो खिलाड़ी एक-दो छक्के भी जड़ देता है तो टीम के ऊपर से फभार काफी कम हो जाता है। युवराज सिंह ने 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के जड़े थे। एबी डीविलियर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2014 में 8 छक्के जड़े थे। वहीं आज टिम डेविड ने सीएसके के खिलाफ 8 छक्के ठोक इस स्पेशल क्लब में एंट्री ले ली है।

Read More: RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में दोनों टीम ने लिया एक सा फैसला

LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO

RCB vs CSK: हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, सीएसके और आरसीबी के ये रिकॉर्ड उड़ा देंगे आपके होश!