Jacob Duffy: आरसीबी के जैकब डफी ने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में पीछे धकेल दिया।
RCB vs SRH: आरसीबी के लिए 'तुरुप का इक्का' बने जैकब डफी, एक ही ओवर में अभिषेक-हेड का शिकार कर मचाया धमाल
Table of Contents
RCB vs SRH, Jacob Duffy: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पावर प्ले में ही तीन विकेट झटक लिए।
ये कारनामा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने किया जो आईपीएल 2026 में आरसीबी की हिस्सा है। जैकब डफी ने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट चटकाकर सनराइजर्स हैदराबाद को मुकाबले में पीछे धकेल दिया।
Jacob Duffy ने बॉलिंग की शुरुआत की
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे। आरसीबी ने जैकब डफी से बॉलिंग की शुरुआत करवाई। पहले ओवर में अभिषेक को डफी ने छकाया लेकिन उन्होंने एक छक्का भी लगा दिया।

Jacob Duffy ने अभिषेक शर्मा को किया आउट
न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंबाज जैकब डफी ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया। उन्होंने पटकी हुई गेंद को पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद को कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद विकेट के पीछे हवा में चली गई। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने गेंद को आसानी से लपक लिया। अभिषेक ने 8 गेंद पर 7 रन बनाए।
What a way to announce your arrival in the #TATAIPL! 🔥#RCB fans, how would you rate Jacob Duffy's fiery debut start in the powerplay? ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/83xl62EnDO
एक ओवर में किया दूसरा शिकार
इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट किया। ट्रेविस हेड बाउंड्री के पास फिल साल्ट के हाथों लपके गए। डफी ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी को भी चलता कर दिया। इस तरह डफी ने चार में 22 रन देकर 3 विकेट लिए और अपने आईपीएल डेब्यू को यादगार बना दिया।
Jacob Duffy dismissed Travis Head, Abhishek Sharma and Nitish Reddy in just 8 balls.🥶🔥 pic.twitter.com/6QWHsKUora
— Gems of Cricket (@GemsOfCrickets) March 28, 2026
Jacob Duffy का आईपीएल डेब्यू
31 साल के जैकब डफी न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में जैकब डफी को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। डफी को न्यूजीलैंड के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का अनुभव है। टी20 में डफी के नाम कुल 62 विकेट दर्ज है। टी20 में न्यूजीलैंड के लिए डफी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 14 रन देकर 4 विकेट लेने का है।