RCB ने छिड़का CSK के जख्मों पर नमक, सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट; धोनी फैंस का खौला खून!

RCB ने CSK को 43 रनों से हराने के बाद एक ऐसा काम कर डाला जिसे देखकर सीएसके और धोनी फैंस का खून गुस्से से उबल पड़ा है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 06 Apr 2026, 11:14 AM
iconUpdated: 06 Apr 2026, 11:28 AM

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रविवार, 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें आरसीबी ने एक बार फिर मात दी।

आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हराने के बाद एक ऐसा काम कर डाला जिसे देखकर सीएसके और धोनी फैंस का खून गुस्से से उबल पड़ा है। दरअसल बेंगलुरु ने सोशल मीडिया पर जितेश शर्मा को लेकर एक पोस्ट डाला है जिसे धोनी फैंस थाला के ऊपर ताना समझ रहे हैं।

RCB के पोस्ट से मचा बवाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बीती रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने जितेश शर्मा के शानदार एक हाथ से कैच की फोटो और वीडियो शेयर की। यहां तक तो सबकुछ ठीक था पर इसके बाद आरसीबी ने एक एक लाइन लिखी जो CSK और धोनी फैंस का रास नहीं आई।

CSK फैंस का खौला खून

उन्होंने जितेश शर्मा की फोटोज और वीडियो के साथ लिखा, 'एक था जो विकेट के पीछे से........'। दरअसल एमएस धोनी सीएसके की टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेलते हैं। जब वो टीम के लिए खेलते हैं तो विकेट के पीछे खड़े होकर पूरा मैच ही पलट दिया करते थे। अब जब धोनी चोट के कारण सीएसके का हिस्सा नहीं है तो टीम की दुर्गति देखकर हर सीएसके फैन का दिल बैठ सा गया है।

RCB Instagram Post on Jitesh Sharma and indirect taunt on CSK wicket keeper MS Dhoni
RCB Instagram Post on Jitesh Sharma and indirect taunt on CSK wicket keeper MS Dhoni

पॉइंट्स टेबल पर सीएसके का बुरा हाल

चेन्नई फैंस के साथ-साथ धोनी के फैंस भी आईपीएल 2026 में थाला की कमी को महसूस कर रहे हैं। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले और तीनों ही मैच में सीएसके को मुंह की खानी पड़ी है। सीएसके 0 अंक और -2.517 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर 10वें स्थान यानी सबसे नीचे है।

Read More: Bhuvneshwar Kumar: न बुमराह न पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास; ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में आरसीबी के सामने सीएसके ने टेक दिए घुटने, 43 रनों से डिफेंडिंग चैंपियंन ने जीता मुकाबला

Virat Kohli ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, CSK के खिलाफ कर दिखाया बड़ा कारनामा