Bhuvneshwar Kumar: न बुमराह न पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास; ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

Bhuvneshwar Kumar: आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया तो आज तक न जसप्रीत बुमराह कर पाए नही पैट कमिंस। भुवनेश्वर आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 05 Apr 2026, 11:20 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2026 में रविवार, 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी की टीम ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया।

आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar ) ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया तो आज तक न जसप्रीत बुमराह कर पाए नही पैट कमिंस। भुवनेश्वर आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। अब आइए जानते हैं भुवनेश्वर कुमार ने आखिर क्या कारनामा कर दिखाया?

Bhuvneshwar Kumar का बड़ा कारनामा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने आयुष म्हात्रे को 1 रन पर आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। भुवी ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक मुश्किल लेंथ पर गेंद डाली, जो म्हात्रे के लिए काफी तेजी से ऊपर उठी। पुल शॉट खेलने की कोशिश में, बल्लेबाज को जगह नहीं मिली और उन्होंने गेंद को ठीक से समझ नहीं पाए। जिससे गेंद मिड-ऑफ की तरफ चली गई, जहां रजत पाटीदार ने आसानी से कैच लपक लिया।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

200 विकेट लेने वाले पहले पेसर बने भुवी

भुवनेश्वर कुमार से पहले आईपीएल में 200 से ज्यादा विकेट लेने कारनामा पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने आईपीएल में 224 विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन चहल ने बतौर स्पिनर ये कारनामा किया है। भुवनेश्वर कुमार बतौर तेज गेंदबाज आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

Bhuvneshwar Kumar
Bhuvneshwar Kumar

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 224
  • भुवनेश्वर कुमार - 200
  • सुनील नरेन - 193
  • पीयूष चावला - 192
  • रविचंद्रन अश्विन - 187
  • ड्वेन ब्रावो - 183
  • जसप्रीत बुमराह - 183
  • अमित मिश्रा - 174
  • रवींद्र जडेजा - 172
  • लसिथ मलिंगा - 170

Bhuvneshwar Kumar का आईपीएल करियर

भुवनेश्वर कुमार ने 2011 में IPL डेब्यू किया था। अपने करियर को तेज गति देने के बजाय इस गेंदबाज ने गेंद पर नियंत्रण और उसकी मूवमेंट पर अपना दम जमाया। उनका सबसे सफल सीजन 2017 में रहा, जब उन्होंने 26 विकेट झटके थे। वो आईपीएल में लगातार दो बार पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2016 में 23 विकेट और 2017 में 26 विकेट चटकाए थे।

Read More: RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में आरसीबी के सामने सीएसके ने टेक दिए घुटने, 43 रनों से गत विजेताओं ने जीता मुकाबला

टिम डेविड का विकेट लेकर खुश हो रहे थे अंशुल कंबोज, तभी अंपायर के एक इशारे ने CSK के रंग में डाला भंग; VIDEO

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में आई छक्कों की आंधी, आरसीबी ने रचा इतिहास; सीएसके के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड