'जब मैं CSK में था...' जडेजा ने खोला 'गन' सेलिब्रेशन के पीछे का राज, राजस्थान रॉयल्स में जाने के बाद पीली जर्सी को बताया पुराना?

Ravindra Jadeja: शिवम दुबे का विकेट चटकाने के बाद से जड्डू ने गन चलाने का एक्शन किया। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा। अब जडेजा ने 'गन' सेलिब्रेशन के राज पर से पर्दा उठाया है साथ ही साथ उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यानी CSK की जर्सी को 'पुराना' भी कहा।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 31 Mar 2026, 05:15 PM
iconUpdated: 31 Mar 2026, 05:28 PM

CSK vs RR, Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। जडेजा ने CSK के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

इस दौरान जडेजा ने एक ही ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान और शिवम दुबे को आउट किया। दुबे का विकेट चटकाने के बाद से जड्डू ने गन चलाने का एक्शन किया। जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा। अब जडेजा ने 'गन' सेलिब्रेशन के राज पर से पर्दा उठाया है साथ ही साथ उन्होंने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यानी CSK की जर्सी को 'पुराना' भी कहा।

Ravindra Jadeja ने क्यों किया गन सेलिब्रेशन?

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और अनिल कुंबले जो आईपीएल 2026 में JioStar पर कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे, उन्होंने जडेजा से पूछा कि क्या ये एक नया जश्न है? इस पर, जड्डू ने कहा,

'ये मैं सीएसके से जब खेलता था, तब मैं ये जश्न मनाता था। मैंने सोचा था कि जारी रखा जाए। दुबे का मुझे पता था कि वो स्पिनरों को पहली गेंद से मारने को सोचता है। मेरे दिमाग में कहीं न कहीं था लेकिन साथ ही वो भी सोच रहा था कि अगर उसका विकेट जाता तो सीएसके का मिडिल ऑर्डर खाली हो जाता।'

Ravindra Jadeja gun celebration
Ravindra Jadeja gun celebration

Ravindra Jadeja ने पीली जर्सी को बताया 'पुराना'

जडेजा ने आगे कहा, 'मुझे पिंक कलर पसंद आ रहा है। पीला थोड़ा पुराना लगने लगा था, लेकिन मैं तो बस मजाक कर रहा हूं। जाहिर है, CSK जैसी टीम को छोड़ना, जहां मैं 12-13 साल खेला था, शुरू में थोड़ा मुश्किल था। ये बहुत भावुक पल था लेकिन मैंने खुद से कहा कि इस तरह के बदलाव भी इस सफर का हिस्सा होते हैं। अच्छी बात यह थी कि अब मैं उस टीम के साथ हूं जहां मैंने अपना पहला IPL खिताब जीता था।'

जडेजा ने चटकाए 2 विकेट

रविंद्र जडेजा ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी CSK के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके इस योगदान से राजस्थान ने मैच को 8 विकेट से जीता। इस जीत के बाद से जडेजा का गन सेलिब्रेशन वाला वीडियो भी काफी वायरल हुआ। आमतौर पर जडेजा जब भी मैदान पर कोई बड़ा कारनामा करते हैं तो वो राजपूताना अंदाज में अपनी तलवार चलाने का एक्शन करते हैं। जैसा कि पहले आईपीएल में कई बार देखा जा चुका है।

Read More: VIDEO: जड्डू नहीं भूल पा रहे पहला प्यार! CSK की जर्सी को देख भर आया जडेजा का दिल; टीम के लोगो को किया KISS

RR vs CSK: LIVE मैच में छलके रविंद्र जडेजा के आंसू! पुरानी टीम चेन्नई को सामने देख इमोशनल हुए जड्डू? VIDEO

PBKS vs GT: पंजाब के सामने गुजरात की चुनौती, मुल्लांपुर की पिच पर बैटर्स की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाजों की होगी धूम?