VIDEO: जड्डू नहीं भूल पा रहे पहला प्यार! CSK की जर्सी को देख भर आया जडेजा का दिल; टीम के लोगो को किया KISS

Ravindra Jadeja लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। जड्डू ने आईपीएल 2026 में जर्सी भले राजस्थान की पहनी हो पर उनका पहला प्यार CSK ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि जडेजा का ये वायरल वीडियो कह रहा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 31 Mar 2026, 12:40 PM
iconUpdated: 31 Mar 2026, 12:53 PM

IPL 2026, CSK vs RR, Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 में अभी तक 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों ही मैच में गजब का ड्रामा देखने को मिला। पहले मैच में कोहली के बल्ले से शानदार फिफ्टी निकली तो दूसरे मैच रोहित शर्मा ने वानखेड़े में गदर काटा। तीसरा मुकाबला CSK और RR के बीच खेला गया। जहां रविंद्र जडेजा की पिंक जर्सी ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रविंद्र जडेजा लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। जडेजा ने चेन्नई को जीत से लेकर कप्तानी तक का लंबा सफर तय किया लेकिन आईपीएल 2026 में अब वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। जड्डू ने आईपीएल 2026 में जर्सी भले राजस्थान की पहनी हो पर उनका पहला प्यार CSK ही है। ऐसा हम नहीं बल्कि जडेजा का ये वायरल वीडियो कह रहा है।

Ravindra Jadeja हुए इमोशनल

रविंद्र जडेजा ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी CSK के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके इस योगदान से राजस्थान ने मैच को 8 विकेट से जीता। इस जीत के बाद रविंद्र जडेजा अपने पहले प्यार के लिए एक बार फिर से इमोशनल हो गए। ऐसा तब हुआ जब वो CSK के खिलाड़ी खलील अहमद से बात करने पहुंचे।

Ravindra Jadeja Kisses CSK Logo
Ravindra Jadeja Kisses CSK Logo

Ravindra Jadeja ने CSK लोगो को चूमा

रविंद्र जडेजा ने खलील अहमद से बात बाद में की पहले उन्होंने उनकी जर्सी पर मौजूद CSK के Logo को देखते ही KISS कर लिया। इससे पता चलता है कि आईपीएल 2026 में भले जडेजा की जर्सी और जर्सी का रंग बदल गया है पर उनका दिल आज भी CSK के लिए ही धड़कता है। जडेजा का आईपीएल में पहला प्यार हमेशा CSK ही र

क्या बोले Ravindra Jadeja?

रविंद्र जडेजा ने RR vs CSK मैच के बाद कहा भी कि उनके लिए 12-13 साल CSK के लिए खेलने के बाद RR में जाना आसान नहीं था। वक्त लगा हाल-ए- दिल को मनाने में। उन्होंने आगे कहा कि मैदान पर जब CSK फैंस मेरा नाम पुकार रहे थे तो इमोशन पर कंट्रोल नहीं रहा था और मेरी आंखें नम हो गईं।

Read More: RR vs CSK: LIVE मैच में छलके रविंद्र जडेजा के आंसू! पुरानी टीम चेन्नई को सामने देख इमोशनल हुए जड्डू? VIDEO

Ravindra Jadeja ने तलवार नहीं तमंचे से मचाया गदर, एक ही ओवर में CSK की बखिया उधेड़ी; VIDEO

RR vs CSK: सीएसके के खिलाफ दमदार जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, गायकवाड़ की टीम की हालत हुई पतली