Ravindra Jadeja ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए CSK के खिलाफ आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला और उसमें 2 बेशकीमती विकेट भी लिए लेकिन ये सब करते हुए जड्डू का दिल रो रहा था और उनका ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
RR vs CSK: LIVE मैच में छलके रविंद्र जडेजा के आंसू! पुरानी टीम चेन्नई को सामने देख इमोशनल हुए जड्डू? VIDEO
Table of Contents
CSK vs RR, Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा के लिए आईपीएल 2026 में सबकुछ पहले जैसा नहीं रहा। जडेजा को आईपीएल में अपने पहले ही मुकाबले में पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना पड़ा। अब जड्डू राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।
रवींद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए CSK के खिलाफ आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला और उसमें 2 बेशकीमती विकेट भी लिए लेकिन ये सब करते हुए जड्डू का दिल रो रहा था और उनका ये इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
इमोशनल नजर आए Ravindra Jadeja
LIVE मैच में ये घटना चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 9वें ओवर के दौरान घटी। रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यानी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे उस वक्त वो काफी इमोशनल नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में जड्डू की आंखे भर आईं। ये वाक्या उस वक्त घटा जब जडेजा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और CSK फैंस ने उनका नाम पुकारना शुरू कर दिया।
“Ravindra Jadeja started crying hearing ‘Jaddu’ chants from CSK fans.💛🥹” pic.twitter.com/jrDQggZSmW
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) March 30, 2026
Ravindra Jadeja got emotional while playing against his former team, CSK. 💔#RavindraJadeja #Jadeja #CSK #IPL #IPL2026 #Cricket #CricketFans #IndianCricket #IPLUpdates #CricketReels #CricketLovers #Dhoni #CSKFans pic.twitter.com/mCAClf3dof
— Team India 2.0 (@teamindia_2_0) March 30, 2026
Ravindra Jadeja ने चटकाए 2 अहम विकेट
रविंद्र जडेजा ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी CSK के खिलाफ 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके इस योगदान से राजस्थान ने मैच को 8 विकेट से जीता। इस जीत के बाद से जडेजा का गन सेलिब्रेशन वाला वीडियो भी काफी वायरल हुआ। आमतौर पर जडेजा जब भी मैदान पर कोई बड़ा कारनामा करते हैं तो वो राजपूताना अंदाज में अपनी तलवार चलाने का एक्शन करते हैं। जैसा कि पहले आईपीएल में कई बार देखा जा चुका है।

Ravindra Jadeja का बदला सेलिबेशन स्टाइल
30 मार्च को यलो आर्मी यानी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 8वें ओवर में पहले सरफराज खान को LBW आउट फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को आउट कर सीएसके की कमर तोड़ डाली। विकेट लेने के बाद जडेजा ने बीच मैदान पर 'बंदूकबाजी' वाला जश्न मनाकर CSK फैंस को गहरा जख्म दिया।
Read More: Ravindra Jadeja ने तलवार नहीं तमंचे से मचाया गदर, एक ही ओवर में CSK की बखिया उधेड़ी; VIDEO
RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स ने पहले मैच में सीएसके को रौंदा, 8 विकेट से दर्ज की एकतरफा जीत