RR vs RCB: रवि बिश्नोई की गेंद पर चकमा खा गए विराट कोहली, जब तक समझ पाते; बिखर गई गिल्लियां, VIDEO

Ravi Bishnoi, RR vs RCB: आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को अपनी फिरकी के जादू में फंसा कर ऐसा चकमा दिया जिससे आरसीबी बल्लेबाज चकमा खा गया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 10 Apr 2026, 10:01 PM
iconUpdated: 10 Apr 2026, 11:34 PM

RR vs RCB, Ravi Bishnoi and Virat Kohli: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट ने अपना विकेट गिरा दिया। इसके बाद रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को अपनी फिरकी के जादू में फंसा कर ऐसा चकमा दिया जिससे आरसीबी बल्लेबाज चकमा खा गया।

Ravi Bishnoi ने दिया विराट कोहली को चकमा

राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली का विकेट ले लिया। बिश्नोई अभी लीग में पर्पल कैप होल्डर भी हैं। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर विराट ने गेंद को लॉफ्ट करने की कोशिश की लेकिन वर पूरी तरह बीट हो गए। गेंद उनके बैट और पैड के बीच से जाकर विकेट पर लगी। 7 गेंदों की मदद से विराट ने 16 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

IPL में विराट कोहली vs रवि बिश्नोई के चौंकाने वाले आंकड़े

  • कुल पारियां: 7
  • 44 गेंदे का सामना कर 37 रन बनाए हैं
  • कितनी बार हुए आउट - 2
  • स्ट्राइक रेट: महज 84.1
Ravi Bishnoi Take Wicket Of Virat Kohli
Ravi Bishnoi take wicket of Virat Kohli

Ravi Bishnoi का सेलिब्रेशन

'किंग' कोहली को आउट करने के बाद से रवि बिश्नोई का सेलिब्रेशन स्टाइल देखने वाला था। आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कमाल की गेंदबाजी की है। हर मैच से 200+ रन बनाने वाली आरसीबी की टीम इस बार कुछ मुश्किल में नजर आ रही है। खबर लिखे जाने तक बेंगलुरु ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं।

Read More: आरसीबी ने दिया धोखा! 2 मैचों में 5 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को एक झटके में कर डाला बाहर, इस खिलाड़ी के लिए बड़ी कुर्बानी

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव; बारिश ने फिर डाला रोड़ा

RR vs RCB: गुवाहाटी में बारिश ने रोका मैच, किस समय से दोबारा शुरू हो सकता है राजस्थान और आरसीबी का मुकाबला?