GT के खिलाफ शानदार जीत के बाद PBKS को लगा बड़ा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर पर चला BCCI का चाबुक, क्या है पूरा मामला?

Shreyas Iyer की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जो कि आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 Apr 2026, 04:24 PM
iconUpdated: 01 Apr 2026, 04:36 PM

PBKS vs GT, IPL 2026, Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतने के बाद BCCI ने 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है। इसके पीछे की वजह उनकी एक गलती है, जिसके लिए अब उन्हें सजा मिली है।

पंजाब किंग्स ने मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद से एक ओर जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) खुशी से झूम रहे थे तो वहीं दूसरी ओर BCCI ने उनपर 12 लाख का फाइन लगा दिया। क्या है इसके पीछे की वजह?

Shreyas Iyer पर लगा जुर्माना

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया, जो कि आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। बता दें कि श्रेयस आईपीएल के 19वें सीजन में ये अपराध के दोषी पाए जाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। दरअसल, आईपीएल द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर उनकी टीम के स्लो ओवर रेट बनाए रखने की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

पहले भी Shreyas Iyer को मिल चुकी है सजा

ये मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये टीम का आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर रेट अपराधों से जुड़ा है। अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब इस अपराध के लिए अय्यर पर जुर्माना लगा हो। पिछले साल अय्यर को दो बार स्लो ओवर रेट की वजह से बीसीसीआई से सजा मिली थी। पहले 12 लाख रुपये और फिर दोबारा गलती दोहराने के लिए 24 लाख रुपये का फाइन लगा था।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

PBKS vs GT: क्या रहा मैच का हाल?

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। टीम ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की है। इस मैच में टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दम पर पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में 163 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इससे पहले गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 162 रनों का स्कोर खड़ा किया था। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वहीं युजवेंद्र चहल ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 28 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने नाम किए।

Read More: IPL डेब्यू में ही छा गए कूपर कॉनॉली, जानिए कौन है 22 साल के ऑलराउंडर जिसने मचाया धमाल

PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के खतरनाक शॉट से घायल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैदान पर मचा हड़कंप