Punjab Kings, PBKS vs SRH: सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। ये काली पट्टी किसी हार का शोक नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति संवेदना और एकजुटता का प्रतीक थी, जिन्होंने वृंदावन में हुए भीषण नाव हादसे में अपनों को खो दिया।
SRH के खिलाफ आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी? वजह जानकर बढ़ जाएगी इज्जत
Table of Contents
PBKS vs SRH, Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधे दिखे।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शनिवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाड़ी अलग ही रूप में नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खिलाड़ियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधी थी। इसके पीछे की वजह जानकर आपके मन में पंजाब किंग्स के लिए इज्जत और बढ़ जाएगी।
वृंदावन में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा
वृंदावन में हाल ही में हुए दुखद नाव हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक पवित्र स्थान पर हुई इस अनहोनी ने कई हंसते-खेलते परिवारों को गमगीन कर दिया। मथुरा में यमुना नदी में शुक्रवार, 10 अप्रैल को एक दुखद हादसा हुआ। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 7 श्रद्धालु लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोर अभी भी तलाश में जुटे हुए हैं।
View this post on Instagram
Punjab Kings ने दी श्रद्धाजंलि
पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इस कठिन समय में केवल एक पेशेवर टीम की तरह नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार समुदाय की तरह व्यवहार किया। मैच शुरू होने से पहले ही फ्रैंचाइजी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया कि टीम आज के मैच में काली पट्टी बांधकर उन सभी लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करेगी जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। फ्रेंचाइजी ने संदेश दिया कि वे इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों और पूरे समुदाय के साथ मजबूती से खड़े हैं।

PBKS vs SRH: क्या रहा मुकाबले का हाल?
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आते ही हवाई प्रहार शुरू किए। पावरप्ले में हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोए 105 रन बना दिए।
अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 120 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को शंशाक सिंह ने तोड़ा। उन्होंने 9वें ओवर में हैदराबाद की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया। शंशाक ने पहली गेंद पर हेड और तीसरी गेंद पर अभिषेक का शिकार किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
Read More: Vaibhav Suryavanshi की पारी के दीवाने हुए विराट कोहली, मैच के बाद दिया स्पेशल तोहफा; VIDEO वायरल