PBKS vs SRH: श्रेयस अय्यर-प्रियांश आर्या की आंधी में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स 6 विकेट से जीता

PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर की टीम ने बाजी मार ली है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 11 Apr 2026, 07:16 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 07:41 PM

PBKS vs SRH: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत का झंडा गाड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने एसआरएच (PBKS vs SRH) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। साथ ही साथ जीत की हैट्रिक भी लगाई है।

पंजाब किंग्स की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने भी कमाल का खेल दिखाया।

IPL Point Table का हाल

बात करें पॉइंट्स टेबल की तो पंजाब किंग्स की इस जीत के बाद से ये टीम पॉइंट्स टेबल पर चार मैचों में 7 अंक और +0.720 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 4 मैचों में 2 अंक और -0.024 नेट रनरेट के साथ 6वें स्थान पर है।

PBKS vs SRH: सनराइजर्स की पारी का हाल

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी SRH की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आते ही हवाई प्रहार शुरू किए। पावरप्‍ले में हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोए 105 रन बना दिए।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 120 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को शंशाक सिंह ने तोड़ा। उन्‍होंने 9वें ओवर में हैदराबाद की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया। शंशाक ने पहली गेंद पर हेड और तीसरी गेंद पर अभिषेक का शिकार किया। इसके बाद ईशान किशन 27 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। हेनरिक क्लासेन 39 रन बनाकर बार्टलेट का शिकार बने। अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रन आउट हुए, सलील अरोड़ा 9 ही रन बना पाए।

PBKS vs SRH: पंजाब ने दिया मुंहतोड़ जवाब

220 रनों के बड़े टारगेट को पंजाब किंग्स ने आसानी से 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप हुई।

PBKS vs SRH
PBKS vs SRH

प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 57 रन बना। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। कूपर कोनोली 11 और नेहल वढेरा 14 रन बना चलते बने। श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने पंजाब के लिए नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

अय्यर ने 33 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए नाबाद 69 रन बनाए। शशांक सिंह ने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से शिवांग कुमार ने 3 और हर्ष दुबे ने 1 विकेट चटकाए।

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए संकटमोचन बने शशांक सिंह, हेड-अभिषेक को एक ही ओवर में किया टाटा-बाय-बाय

IPL 2026 में दिखा अनदेखा नजारा... मार्को यानसेन ने बाउंड्री के पास पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, देखने वालों को नहीं हुआ आंखों पर विश्वास

SRH के खिलाफ आखिर क्यों पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी? वजह जानकर बढ़ जाएगी इज्जत