PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की Playing XI बदली
Table of Contents
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने हैं। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने होम ग्राउंड पर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की प्लेइंग XI में बदलाव किए गए हैं।
IPL 2026 में दोनों टीमों का हाल
दोनों टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं। एक तरफ पंजाब की टीम इस सीजन में अब तक अजेय रही है और अपने 3 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है। वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पंजाब की टीम 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम ने 3 में से केवल 1 मैच जीता है और दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर बनी हुई है।
View this post on Instagram
PBKS vs SRH: हैदराबाद की प्लेइंग XI बदली
सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। जयदेव उनादकट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनकी जगह विदर्भ के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं, लियम लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोरा की एंट्री हुई है।
View this post on Instagram
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और हैदराबाद की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
वैभव सूर्यवंशी बने IPL में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल और केएल राहुल को पीछे छोड़कर रचा इतिहास