PBKS vs GT: पंजाब के सामने गुजरात की चुनौती, मुल्लांपुर की पिच पर बैटर्स की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाजों की होगी धूम?

PBKS vs GT मुकाबले से पहले फैंस ये जानने को बेताब हैं कि के मुल्लानंपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है या गेंदबाज धूम मचाते हैं?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 31 Mar 2026, 03:12 PM
iconUpdated: 31 Mar 2026, 03:19 PM

PBKS vs GT: आईपीएल के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानंपुर में बने महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुकाबले से पहले फैंस ये जानने को बेताब हैं कि के मुल्लानंपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कितने आईपीएल मैच अभी तक हो चुके हैं और इस पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती है या गेंदबाज धूम मचाते हैं। आइए जानते हैं मुल्लानंपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?

PBKS vs GT: मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज है जिससे बल्लेबाजों को बाउंड्री बटोरने में आसानी होती है। पिच रिपोर्ट के अनुसार यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर टांग कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया जा सके। शाम के समय ओस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

कितने IPL मुकाबले खेले गए इस पिच पर?

मुल्लानंपुर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 11 आईपीएल के मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 6 मुकाबले उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 5 मैच रन चेज करते हुए भी टीमों ने जीते हैं। हाईएस्ट टोटल इस मैदान पर आईपीएल में 228 है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 95 रहा है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 169 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन यहां खूब बनते हैं।

PBKS vs GT
PBKS vs GT

PBKS vs GT: पंजाब-गुजरात के धाकड़ खिलाड़ी

टीमों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस के पास मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में घातक पेस अटैक है। वहीं, पंजाब किंग्स के पास अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की जोड़ी है जो बीच के ओवरों में विकेट निकालने में माहिर है। पंजाब के प्रियांश आर्य और गुजरात के साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी फैंस की नजरें रहेंगी जो पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं।

Read More: PBKS vs GT: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

VIDEO: जड्डू नहीं भूल पा रहे पहला प्यार! CSK की जर्सी को देख भर आया जडेजा का दिल; टीम के लोगो को किया KISS

RR vs CSK: LIVE मैच में छलके रविंद्र जडेजा के आंसू! पुरानी टीम चेन्नई को सामने देख इमोशनल हुए जड्डू? VIDEO