Yuzvendra Chahal Smoking VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल कार चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार में सिगरेट पीकर उसे विंडो से बीच सड़क पर फेंक दिया।
IPL 2026 में युजवेंद्र चहल ने कर डाली गंदी हरकत! बीच सड़क पी सिगरेट? आग की तरह वायरल हुआ VIDEO
Table of Contents
Yuzvendra Chahal Smoking VIDEO: आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। पंजाब की टीम ने अभी तक इस सीजन में हार का सामना नहीं किया है। इस बीच पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) कार चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कार से सिगरेट को बीच रोड पर फेंक दिया। क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
Yuzvendra Chahal का वीडियो वायरल
वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी पर्पल कलप की की पोर्श कार चलाते हुए दिख रहे हैं, तभी वो एक जलती हुई सिगरेट को कार की खिड़की से बाहर फेंक देते हैं। चहल को पहले सिगरेट पीते देखा गया उसके बाद उन्होंने जलती सिगरेट को बीच सड़क पर फेंक दिया। पास से गुजर रहे किसी इंसान ने इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
🚨 Yuzvendra Chahal was seen throwing a lit cigarette while driving in Chandigarh. He also looked a little drunk. 👀
— Sonu (@Cricket_live247) April 10, 2026
But the serious question is — is it allowed to throw a burning cigarette on the road when traffic is moving? pic.twitter.com/RHff3k6PtB
Yuzvendra Chahal पर फूटा फैंस का गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से फैंस के बीच भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि Sports Yaari नहीं करता है। वीडियो के वायरल होने के बाद से न तो चहल और न उनके किसी प्रतिनिधि की ओर से कोई अधिकाधिक बयान सामने आया है।
While driving on the highway, Yuzi Chahal threw a cigarette onto the road.
— Aditya (@Warlock_Aditya) April 10, 2026
Even cricketers have zero civic sense. pic.twitter.com/JuWwJyCrmQ

Yuzvendra Chahal ने छोड़ी शराब
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने बताया था कि IPL 2026 से छह महीने पहले से उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है ताकि वो अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दे सकें। पिछले आईपीएल के दौरान उन्हें कई चोटों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से 35 वर्षीय खिलाड़ी का लक्ष्य फिटनेस हासिल करना था ताकि वो लंबे समय तक खेल सकें और अपने युवा साथियों के लिए एक मिसाल बनें।
Read More: RR vs RCB: रवि बिश्नोई की गेंद पर चकमा खा गए विराट कोहली, जब तक समझ पाते; बिखर गई गिल्लियां, VIDEO