पलक झपकते बदल गए पंजाब किंग्स के हालात, एक झटके में नूर अहमद, सरफराज खान और ऋतुराज की तिकड़ी ने किया प्रभसिमरन सिंह का काम-तमाम

Prabhsimran Singh Wicket: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया कि पंजाब के फैंस समझ ही नहीं पाए क्या हुआ। पलक झपकते ही सीएसके की तिकड़ी ने ऐसा कारनामा किया जिसे देककर हर कोई दंग रह गया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 03 Apr 2026, 10:58 PM
iconUpdated: 03 Apr 2026, 11:34 PM

CSK vs PBKS, Prabhsimran Singh Wicket: आईपीएल 2026 का 7वां मैच ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 210 रनों का टारगेट रखा।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक वक्त ऐसा आया कि पंजाब के फैंस समझ ही नहीं पाए क्या हुआ। पलक झपकते ही सीएसके की तिकड़ी ने ऐसा कारनामा किया जिसे देककर हर कोई दंग रह गया। PBKS के ओपनर प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) के विकेट के लिए सीएसके की किस तिकड़ी ने अद्भुत खेल दिखाया?

पलक झपकते बदले PBKS के हालात

210 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद अच्छी रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने PBKS को काफी मजबूत शुरुआत दी। पंजाब को पहला झटका मैट हेनरी ने प्रियांश आर्या के रूप में दिया। इसके बाद अपने अर्द्धशतक के करीब पहुंच चुके प्रभसिमरन सिंह काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। तभी उनके साथी ने एक ऐसी भूल कर दी जिसका खामियाजा प्रभसिमरन को अपना विकेट गंवा कर देना चुकाना पड़ा।

Prabhsimran Singh Wicket
Prabhsimran Singh Wicket

CSK तिकड़ी ने किया Prabhsimran Singh का काम-तमाम

जब प्रभसिमरन 42 रन बनाकर खेल रहे थे तभी उन्होंने रन लेने की कोशिश की। प्रभसिमरन ने किसी तरह एक रन तो पूरा कर लिया पर जब वो दूसरा रन लेने दौड़ रहे तो सीएसके की तिकड़ी नूर अहमद, सरफराज खान और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर ऐसा झाल बिछाया जिसमें पंजाब किंग्स का ओपनर फंस गया और अपना विकेट गंवा बैठा।

CSK vs PBKS: चेन्नई की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो चेन्नई सुपर किंग्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन 18 रन के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने बनाए। म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

आयुष के बाद से सीएसके की पारी को सरफराज सिंह और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारी ने संभाला। सरफराज खान ने 12 गेंदों पर 32 रनों की आतिशी पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Read More: Ayush Mhatre: मुश्किल में थी CSK, 18 साल के आयुष म्हात्रे ने 'संकटमोचन' बन लगाई टीम की नैया पार; ली एलीट क्लब में एंट्री

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग XI में किया बड़ा बदलाव

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे MS Dhoni और बेबी एबी? डेवाल्ड ब्रेविस और धोनी की फिटनेस पर आया अपडेट!