LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन उसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी की पार्टनरशिप ने टीम को एक सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान क्लासेन और नीतीश की शतकीय साझेदारी ने इतिहास रच दिया।
LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO
Table of Contents
LSG vs SRH: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। जहां SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन उसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी की पार्टनरशिप ने टीम को एक सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचा दिया। इस दौरान क्लासेन और नीतीश की शतकीय साझेदारी ने इतिहास रच दिया।
LSG vs SRH: क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने रचा इतिहास
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर 5वें विकेट के लिए सनराइजर्स की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर मैच में 63 गेंद में 116 रन जोड़े। क्लासेन और रेड्डी ने ये पार्टनरशिप तब की जब टीम का स्कोर 10 ओवर में सिर्फ 35 रन था। यहां से दोनों ने मिलकर स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया।

नीतीश रेड्डी का 'पुष्पा' स्टाइल सेलिब्रेशन
इस पार्टनरशिप में क्लासेन और रेड्डी दोनों ने अर्धशतक लगाया। नीतीश रेड्डी 33 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' का सिग्नेचर स्टेप "पुष्पा झुकेगा नहीं" दोहराया। उनके इस आक्रामक और फिल्मी अंदाज ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
PUSHPA CELEBRATION BY NITISH KUMAR REDDY 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 5, 2026
- The Craze for Allu Arjun. pic.twitter.com/O8E3SdwId7
LSG vs SRH: फिर दिखा क्लासेन का तूफानी अवतार
नीतीश रेड्डी के अलावा क्लासेन ने भी 41 गेंद में 61 रनों योगदान दिया। क्लासेन ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। क्लासेन का आईपीएल में यह रिकॉर्ड रहा है कि वे मध्य क्रम में आकर मैच का रुख बदल देते हैं और इस बार भी उन्होंने वही किया। खबर लिखे जाने तक लखनू सुपर जायंट्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं।