Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 को जीतने के लिए कमर कस ली है। इस दौरान MI की मालकिन जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मिलीं तो वो हिटमैन को पहचान ही नहीं पाई।
'मैं तुम्हें पहचान नहीं पाई...' रोहित शर्मा की फिटनेस देख दंग हुई मुंबई इंडियंस की मालिकन नीता अंंबानी, हिटमैन ने क्या दिया रिएक्शन?
Table of Contents
Rohit Sharma, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ट्रॉफी जीती है। ये सभी खिताब टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं, लेकिन टीम की मालकिन नीता अंबानी अपने सबसे सफल कप्तान को ही पहचान नहीं पाईं। रोहित को देखकर नीता को लगा कि कोई नया लड़का खड़ा है।
दरअसल, रोहित ने हाल के दौर में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। वह पहले से कहीं ज्यादा फिट हो गए हैं और उनकी बॉडी लीन हो गई है। इसी कारण रोहित को नीता पहचान नहीं पाईं। सिर्फ नीता ही नहीं कई लोग रोहित को देखकर हैरान रह जाते हैं। रोहित ठीक वैसे ही दिख रहे हैं जैसे अपने करियर के शुरुआत में दिखते थे।
Rohit Sharma को देखकर क्या बोली नीता अंबानी?
नीता मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में पहुंची थीं। वह एक-एक कर सभी खिलाड़ियों से मिल रही थीं। तभी उन्होंने रोहित को देखा और कुछ देर के लिए चुप रहीं और फिर कहा, "ओह माय गॉड रोहित, मैंने तो तुम्हें पहचान ही नहीं पाई। आप एक यंग लड़के की तरह लग रहे हो।"
View this post on Instagram
बेहद फिट दिखे Rohit Sharma
रोहित हेलमेट, पैड सब पहने थे। या तो वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने जा रहे थे या आ रहे थे। नीता की बात को सुनकर रोहित भी हंसने लगे। रोहित ने अपने शरीर पर काफी मेहनत की है। वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और उसके लिए पूरी तरह से फिट रहना चाहते हैं और इसलिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

पुराने रंग में दिखे Rohit Sharma
रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी। रोहित ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है और सिर्फ वनडे खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में वह खेल रहे हैं। आईपीएल के लिए काफी तैयारी कर रहे हैं और इस बार रोहित अपने पुराने रंग में दिखें तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
RCB vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी ईशान किशन की टेंशन, विराट कोहली का ये रिकॉर्ड देखकर छूट जाएंगे छक्के