MS Dhoni: सीएसके इवेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संन्यास के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे CSK फैंस का दिल टूट सकता है।
MS Dhoni: टूटने वाला है CSK फैंस का दिल! एमएस धोनी लेने वाले हैं आईपीएल से संन्यास? माही ने खुद बता दी सच्चाई; VIDEO
Table of Contents
IPL 2026, CSK, MS Dhoni: आईपीएल 2028 शुरू होने में अब हफ्ते भर का भी समय नहीं रह गया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। इस मैच से पहले रविवार, 22 मार्च को चेन्नई सुपर सुपर किंग्स ने चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया था।
इस इवेंट में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से संन्यास के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे CSK फैंस का दिल टूट सकता है। क्या कहा थाला ने आइए जानते हैं।
MS Dhoni लेने वाले हैं संन्यास?
एमएस धोनी ने भले ही सीधे तो पर कुछ नहीं बताया कि वो IPL से रिटायर हो रहे हैं या नहीं लेकिन, उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात का हिंट जरूर दे दिया कि अब उनके संन्यास के दिन करीब ही हैं। सब कुछ फिटनेस पर निर्भर करता है। हालांकि, संन्यास का वो समय कब होगा, धोनी ने उस बारे में कुछ नहीं कहा।

क्या बोले MS Dhoni?
इस कार्यक्रम में अभिनेता शिवकार्तिकेयन भी मौजूद थे, जिन्होंने धोनी से मजाकिया अंदाज में अपील की कि वह लंबे समय तक आईपीएल खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- "फिटनेस का स्तर कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे गिर रहा है। ऐसे में मुश्किल होती है लेकिन खेलने की कोशिश लगातार जारी है। मैं अपनी तरफ से बेस्ट देने की पूरी कोशिश करता रहूंगा।"
View this post on Instagram
IPL 2026 पूरा सीजन खेलेंगे थाला
MS Dhoni आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं। सीएसके के सीईओ ने भी साफ कर दिया है कि धोनी आईपीएल 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे।
धोनी अब टीम में मुख्य खिलाड़ी से ज्यादा एक मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे। मैदान पर वह अब केवल मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी संभालते हैं। संजू सैमसन जैसे बड़े खिलाड़ियों के टीम में आने की चर्चा है। इससे धोनी पर से दबाव कम होगा और टीम को नए सितारे मिलेंगे।
Read More: Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO
IPL 2026: चेपॉक में एमएस धोनी की हुई ग्रैंड एंट्री, उन्हें देख फैंस की आंखें हुई नम; VIDEO वायरल