Sarfaraz Khan Son With MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार, 22 मार्च को चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया था। जिसमें टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरफराज खान के बच्चे के साथ मस्ती करते हुए दिखे।
Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO
Table of Contents
IPL 2026, MS Dhoni and Sarfaraz Khan Son: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है। पूर्व क्रिकेटर्स के मुताबिक धोनी का पीली जर्सी में ये आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, धोनी अभी आईपीएल से संन्यास लेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार, 22 मार्च को चेपॉक में एक इवेंट का आयोजन किया था। जिसमें टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हुए थे। इस दौरान एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सरफराज खान के बच्चे के साथ मस्ती करते हुए दिखे। धोनी का अंदाज बिल्कुल एक छोटे बच्चे जैसा था।
सरफराज खान के बच्चे के साथ दिखे MS Dhoni
अक्सर मैदान पर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले धोनी खुद को सरफराज खान के नन्हे बेटे के साथ खेलने से नहीं रोक पाए। सरफराज ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जहां कैप्टन कूल पूरी तरह से बच्चे के साथ मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। फैंस के लिए यह नजारा किसी ट्रीट से कम नहीं था। एमएस धोनी को पहले भी अक्सर सीएसके के खिलाड़ियों के बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में देखा गया है।
View this post on Instagram
Sarfaraz Khan का पुनर्जन्म
सरफराज खान के लिए यह सीजन किसी पुनर्जन्म से कम नहीं है। लंबे समय तक आईपीएल से दूर रहने और पिछले दो ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन पर भरोसा जताते हुए 75 लाख रुपये में खरीदा है। सरफराज अब नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं ताकि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को छठा खिताब दिलाने में मदद कर सकें।

Sarfaraz Khan जमकर बहा रहा रहे पसीना
ट्रेनिंग कैंप में सरफराज खान की मेहनत साफ देखी जा सकती है। वह स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सरफराज मिडिल ऑर्डर में एक एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।
Read More: IPL 2026 से पहले KKR ने लिया बड़ा फैसला, आकाश दीप की जगह 28 साल के गेंदबाज की स्क्वाड में हुई एंट्री
IPL 2026: चेपॉक में एमएस धोनी की हुई ग्रैंड एंट्री, उन्हें देख फैंस की आंखें हुई नम; VIDEO वायरल