मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त

Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कम से कम तीन और मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि अभी वो अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 07 Apr 2026, 12:33 PM
iconUpdated: 07 Apr 2026, 11:34 PM

Mitchell Starc: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर मुश्किलों से घिर गई है। टीम का 11.75 करोड़ का गेंदबाज अभी पूरी तरह से चोट से उबर नहीं पाया है। जिसके चलते उसे आईपीएल में वापसी करने के लिए वक्त लगेगा।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) है। दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के ऊपर अपडेट देते हुए बताया कि अभी वो कुछ हफ्तों के लिए आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

Mitchell Starc की वापसी में लगेगा समय

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कम से कम तीन और मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि अभी वो अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसका मतलब ये हुआ कि स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए 20 अप्रैल के पहले कोई मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। 20 अप्रैल तक दिल्ली कैपिटल्स को इन तीन टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc
  • गुजरात टाइटन्स (8 अप्रैल)
  • चेन्नई सुपर किंग्स (11 अप्रैल)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (18 अप्रैल)

रिहैब से गुजर रहे हैं Mitchell Starc

फिलहाल मिचेल स्टार्क रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। रिहैब के दौरान स्टार्क ने हल्की गेंदबाजी शुरु कर दी है लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्हें अभी मंजूरी नहीं मिली है। डीसी कैंप में शामिल होने से पहले उन्हें NOC यानी 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' की जरूरत होगी।

एशेज में Mitchell Starc हुए थे चोटिल

मिचेल स्टार्क को एशेज सीरीज के दौरान कंधे और कोहनी में कुछ समस्या हुई थी। जिससे वो अभी तक उबर रहे हैं। हालांकि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC ने स्टार्क के बिना भी टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट में मुकाबले और कड़े होते जाएंगे स्टार्क की गैरमौजूदगी टीम मैनेजमेंट के लिए अहम मुद्दा बन जाएगी।

Read More: 'दिया एक पॉइंट...' Shreyas Iyer की बहन ने शाहरुख खान की टीम का उड़ाया मजाक! VIDEO में कह डाली बड़ी बात

KKR की परफॉर्मेंस से नाखुश है शाहरुख खान? टीम मैनेजमेंट के साथ गंभीर बातचीत का VIDEO हो रहा वायरल; जानें पूरा मामला

KKR vs PBKS: बारिश की वजह से पंजाब किंग्स बनाम केकेआर का मुकाबला हुआ रद्द, जानिए किसे हुआ नुकसान