MI vs RR मुकाबले से पहले केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच बारिश का भेंट चढ़ गया था। जिसके चलते फैंस के मन में ये डर है कि कहीं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच भी बारिश में न धुल जाए।
MI vs RR Weather Report: बारिश कर रही क्रिकेट फैंस का मजा बेकार, मुंबई -राजस्थान मैच में कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?
Table of Contents
MI vs RR Weather Report: आईपीएल 2026 में मंगलवार, 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। एक ओर गेंदबाजी में जहां जसप्रीत बुमराह की धार देखने को मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की दमदार बल्लेबाजी देखने को मिलेगी।
इस मुकाबले से पहले केकेआर और पंजाब किंग्स का मैच बारिश का भेंट चढ़ गया था। जिसके चलते फैंस के मन में ये डर है कि कहीं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच भी बारिश के कारण रद्द न हो जाए। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कैसा रहेगा गुवाहाटी का वेदर?
MI vs RR: गुवाहाटी में मौसम का हाल
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में बारिश होने की आशंका काफी कम है। हालांकि, मैच को दौरान आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

MI vs RR: हार्दिक पांड्या की होगी वापसी?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। हार्दिक बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज हार्दिक खेलेंगे? बता दें कि वह टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे थे, उनके खेलने की संभावना अधिक है।
View this post on Instagram
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकलटन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?