MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, 'करो या मरो' मुकाबले में राजस्थान की प्लेइंग XI बदली

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 May 2026, 03:04 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 03:25 PM

MI vs RR: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' वाला है।

MI vs RR: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो है। राजस्थान अगर इस मुकाबले को जीत जाती है तो प्लेऑफ की राह आसान हो जाएगी। वहीं अगर राजस्थान ये मुकाबला हार जाती है तो उसका प्लेऑफ का पत्ता कट जाएगा।

MI vs RR: मुंबई-राजस्थान की प्लेइंग XI बदली

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मुकाबला इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। ऐसे में दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में कई बदलाव किए हैं।

MI vs RR Playing XI
MI vs RR Playing XI

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में जसप्रीत बुमराह की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI में तीन बदलाव किया गया है। रियान पराग की वापसी, नांद्रे बर्गर और जडेजा का नाम प्लेइंग XI की लिस्ट में शामिल किया है।

MI vs RR: मुंबई-राजस्थान की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

Read More: IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला स्क्वॉड, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री; कौन बना किसका रिप्लेसमेंट?

Shreyas Iyer Century: 12 साल के करियर के में श्रेयस अय्यर ने पहली बार जड़ी सेंचुरी, सहवाग-कोहली के क्लब में ली एंट्री

LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, लखनऊ को 7 विकेट से हराया