MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में किए गए अहम बदलाव

MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 29 Mar 2026, 07:05 PM
iconUpdated: 29 Mar 2026, 07:25 PM

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

MI vs KKR का ये मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में जो सबसे हैरान कर देने वाला बदलाव दिख रहा है वो ये कि सूर्यकुमार यादव टीम में दिखाई नहीं दे रहे।

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI से सूर्यकुमार यादव का नाम गायब दिख रहा है। हालांकि, सूर्या बतौर इम्पैक्ट प्लेयर MI के लिए खेलते दिखेंगे। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद बताया कि वो आज के मैच में 5 बल्लेबाज और 6 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरेंगे।

 MI vs KKR
MI vs KKR

मुंबई इंडियंस के लिए खास मुकाबला

मुंबई इंडियंस का ये टी20 क्रिकेट में 300वां मैच होगा। वो ऐसा करने वाली आईपीएल की पहली फ्रेंचाइजी होगी। मुंबई ने आईपीएल में 277 और चैंपियंस लीग में अभी तक 22 मैच खेले हैं। पाकिस्तान और समरसेट की टीम ने अभी तक मुंबई इंडियंस के ज्यादा 303-303 मैच खेले हैं।

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस-कोलकाता नाइट राइडर्स की Playing XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Read More: MI vs KKR: वानखेडे़ में KKR के खिलाफ 13 साल का शाप तोड़ने उतरेगी हार्दिक-रोहित की सेना, कैसा होगा मुंबई का मौसम?

Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितने मुकाबले मिस करेंगे एमएस धोनी? टेंशन बढ़ाने वाली रिपोर्ट आई सामने