MI vs KKR: वानखेडे़ में KKR के खिलाफ 13 साल का शाप तोड़ने उतरेगी हार्दिक-रोहित की सेना, कैसा होगा मुंबई का मौसम?

MI vs KKR: आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कैसा होगा मुंबई का मौसम और क्या केकेआर के खिलाफ एमआई अपने 13 साल के शाप को तोड़ पाएगी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 29 Mar 2026, 05:40 PM
iconUpdated: 29 Mar 2026, 05:48 PM

MI vs KKR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस एक नए रंग में दिख रही है। एक ओर जहां रोहित शर्मा की फिटनेस ने सभी के होश उड़ा दिए हैं तो वहीं बुमराह की घातक यॉर्कर से सभी बल्लेबाजों के छक्के छूटने वाले हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस अपने 13 साल के शाप को तोड़ना चाहेगी।

KKR vs MI के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में लाखों की संख्या में फैंस पहुंचेंगे। ऐसे में कहीं मुंबई का मौसम फैंस के अरमानों पर पानी तो नहीं फेर देगा?

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस तोड़ना चाहेगी 13 साल का शाप

मुंबई इंडियंस रविवार, 29 मार्च को वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ अपनी 13 साल की ओपनिंग मैच हार की स्ट्रीक को तोड़ने के लिए उतरेगी। चोटों से परेशान केकेआर की कमान उनके सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के हाथों में होगी। वानखेड़े की सपाट पिच पर एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां तापमान 27-33 डिग्री के बीच रहेगा।

MI vs KKR
MI vs KKR

MI vs KKR: कैसा होगा मुंबई का मौसम

मुंबई का मौसम रविवार, 29 मार्च को गर्म और उमस भरा रहने वाला है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो मैच शुरू होने के समय गिरकर 27 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि, आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन भारी उमस खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी।

KKR के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्ला जमकर गरजता है। केकेआर के खिलाफ हिटमैन के रिकॉर्ड की बात करें तो 127.86 की स्ट्राइक रेट से रोहित शर्मा ने 1083 रन बनाए हैं। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

Read More: Virat kohli अभी तक नहीं भूले हैं 19 नवंबर वाला जख्म, ट्रेविस आउट के विकेट पर हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', जश्न का VIDEO वायरल

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितने मुकाबले मिस करेंगे एमएस धोनी? टेंशन बढ़ाने वाली रिपोर्ट आई सामने

Phil Salt का 'फ्लाइंग' अवतार देख काव्या मारन के उड़े तोते, ईशान किशन का पकड़ा करिश्माई कैच; VIDEO देख दुनिया हैरान