MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 Apr 2026, 03:06 PM
iconUpdated: 04 Apr 2026, 03:56 PM

MI vs DC: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस की ओर से आज टॉस के लिए हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव आए। हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला मिस कर रहे हैं। जिसके चलते मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव करना पड़ा है।

MI vs DC: क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं है। यानी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में MI की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।

MI vs DC: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI बदली

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साथ ही साथ दिल्ली की टीम इस मैच में बिना बदलाव के उतर रही है। वहीं बात करें मुंबई इंडियंस के प्लेइंग XI की तो टीम में 3 अहम बदलाव किए गए हैं।

MI vs DC
MI vs DC

सूर्या ने बताया, हार्दिक पांड्या की जगह टीम में दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को लिया गया है, यह एक रणनीतिक बदलाव है और अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल किया गया है।

MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर,दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Read More: CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स का चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर वर्चस्व कायम, सीएसके को चेपॉक में दी 5 विकेट से मात

पलक झपकते बदल गए पंजाब किंग्स के हालात, एक झटके में नूर अहमद, सरफराज खान और ऋतुराज की तिकड़ी ने किया प्रभसिमरन सिंह का काम-तमाम