MI vs DC: समीर रिजवी के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता सीजन का दूसरा मुकाबला

MI vs DC: आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 04 Apr 2026, 06:55 PM
iconUpdated: 04 Apr 2026, 07:21 PM

MI vs DC: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला डीसी (दिल्ली कैपिटल्स) के पक्ष में रहा। दिल्ली कैपिटल्स मे मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से शिकस्त दी।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। समीर रिजवी भले अपना शतक न पूरा कर पाए हो पर ये कहना कहीं से गलत नहीं होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के इस बल्लेबाज ने अकेले ही मुंबई इंडियंस की बखिया उधेड़ डाली।

पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स की धूम

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल पर बड़ी छलांग लगाई है। अब दिल्ली कैपिटल्स 4 अंको और +1.170 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को भी 6 विकेट से पराजित किया था।

MI vs DC: मुंबई की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 35, रिकल्टन ने 9, तिलक वर्मा 0, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 50, शेफरेन रदरफोर्ड 5, नमन धीर 28 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर 18 रन तो कॉर्बिन बॉश 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव ने जड़ी फिफ्टी

मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेली। सू्र्या ने 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए और टी नटराजन, अक्षर पटेल-कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 1-1 सफलता हासिल की।

MI vs DC: समीर रिजवी शतक से चूके

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। डीसी की ओर से समीर रिजवी नाम का एक ऐसा तूफान आया जिसने मुंबई इंडियंस को संभलने का मौका ही नहीं दिया। समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें 7 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।

MI vs DC: Sameer Rizvi
MI vs DC: Sameer Rizvi

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल 1, पथुम निसांका 44, नीतीश राणा 0 और समीर रिजवी 90 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर 21 और ट्रिस्ब्टन स्ट्रब्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर ने 1-1 सफलता हासिल की।

Read More: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या? सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

MI vs DC: मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके, पलक झपकते उड़ाए रिकल्टन-तिलक के विकेट

IPL 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस, बढ़ी SRH की मुश्किलें; कब होगी कंगारू गेंदबाज की वापसी?