KKR in IPL 2026: टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहली ही चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।
IPL 2026: खत्म नहीं हो रहीं KKR की मुश्किलें, हर्षित राणा के बाद अब ये गेंदबाज आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से हुआ बाहर
Table of Contents
IPL 2026, KKR: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा पहली ही चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
वहीं, अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। पथिराना अभी चोट से उबर रहे हैं और मिड अप्रैल तक ही टीम के लिए उपलब्ध हो पाएंगे। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
मथीशा पथिराना मिस करेंगे कुछ मुकाबले
कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए बताया है कि वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। नायर ने 20 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केकेआर लगातार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संपर्क में है और ताजा अपडेट के मुताबिक पथिराना मिड अप्रैल तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं। इसके बाद ही वे टीम से जुड़ पाएंगे।

क्या बोले KKR के कोच?
उन्होंने कहा, “पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं और उनकी निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। हमारी जो ताजा बातचीत हुई है, उसके मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि मिड अप्रैल तक वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। अभी तक हमें यही जानकारी मिली है। बोर्ड से हमें यही अपडेट मिला है।”
KKR की बढ़ी मुश्किलें
KKR ने के लिए ये थोड़ा चिंता का विषय है, क्योंकि टीम पहले ही कई चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए पथिराना को फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर्षित राणा की उपलब्धता भी इस सीजन में टीम के लिए तय नहीं है। ऐसे में पथिराना के नहीं होने से केकेआर का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर दिख रहा है।
🚨OFFICIAL STATEMENT FROM SRILANKA CRICKET BOARD 🚨
— KKR Vibe (@KnightsVibe) March 20, 2026
Matheesha Pathirana, who have requested NOCs to participate in IPL 2026, are yet to undergo the Physical Performance Test, as he is still undergoing rehabilitation to recover from injuries sustained.
He will undergo the tests… pic.twitter.com/ByVncygdWF
हर्षित राणा पर भी दिया अपडेट
इसके अलावा, केकेआर के कोच अभिषेक नायर ने हर्षित राणा को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि राणा फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और उनकी चोट को लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही कोई पक्की अपडेट आएगी, KKR उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर देगा।
‘माही को ये क्या हुआ?’ ट्रेनिंग के दौरान धोनी ने बढ़ाई CSK की टेंशन, फैंस हुए चिंतित; देखें VIDEO