LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद-एलएसजी की प्लेइंग XI बदली
Table of Contents
LSG vs SRH: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
आईपीएल 2026 में जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद दो मुकाबलों खेलकर एक में जीत और एक मैच गंवा चुकी है। ऐसे में दोनों ही टीमें आज जीत हासिल करने के लिए जी जान लगाना चाहेंगी।
LSG vs SRH: पंत करेंगे ओपनिंग?
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साथ उन्होंने अपनी टीम की प्लेइंग XI में हुए बदलाव के बारे में बात की। जब पंत से ये सवाल किया गया कि क्या वो आज भी ओपनिंग करेंगे तो उन्होंने कहा देखते हैं।

LSG vs SRH: हैदराबाद टीम में बदलाव
आपको बता दें कि लखनऊ और हैदराबाद का ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है जो SRH का हो ग्राउंड है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने भी टीम की प्लेइंग XI में दो बदलाव किया है। लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है।
🗣️ "Their main strength is batting, let them bat first"
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
Rishabh Pant won the toss and invited #SRH to bat first! 👀
In their first home game, what total will they set for #LSG to chase? 🤔#TATAIPL 2026 | #SRHvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/X6t7Rxs79d pic.twitter.com/3weZEG5Jnb
LSG vs SRH: लखनऊ और हैदराबाद की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट