LSG vs SRH: ऋषभ पंत का तूफान और हैदराबाद हुआ बेहाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स को 5 विकेट से हराया

LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Apr 2026, 07:17 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 07:41 PM

LSG vs SRH: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर इस सीजन में जीत का खाता खोला है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आतिशी पारी खेली। पंत ने 50 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए।

LSG vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो सनराइजर्स हैदराबाद को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। 26 रन के अंदर SRH ने अपने चार अहम खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवें विकेट के लिए हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप हुई। जिसने ईशान किशन की टीम को एक सम्मानजनकर टारगेट तक पहुंचाया।

LSG vs SRH: Nitish Reddy and Heinrich Klaasen
LSG vs SRH: Nitish Reddy and Heinrich Klaasen

नीतीश रेड्डी-हेनरिक क्लासेन की पार्टनरशिप

हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर 5वें विकेट के लिए सनराइजर्स की तरफ से सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। क्लासेन और रेड्डी ने मिलकर मैच में 63 गेंद में 116 रन जोड़े। क्लासेन और रेड्डी ने ये पार्टनरशिप तब की जब टीम का स्कोर 10 ओवर में सिर्फ 35 रन था। यहां से दोनों ने मिलकर स्कोर को 150 रनों के पार पहुंचाया। एसआरएच 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना पाई।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

LSG vs SRH: मार्करम और पंत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जवाब में लखनऊ की ओर से पारी का आगाज करने उतरे मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। मार्श 14, मार्करम 45, ऋषभ पंत नाबाद 68, आयुष बदोनी 12, निकोलस पूरन 1, अब्दुल समद 16 और मुकुल चौधरी ने 2* रन बनाए। पंत ने आखिरी ने चौका लगाकर टीम को विजयी बनाया।

Read More: LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO

Mohammed Shami ने अपनी पुरानी टीम से लिया बदला, एक झटके में किया अभिषेक-हेड को ढेर; खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में दोनों टीम ने लिया एक सा फैसला