LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग XI में किसे मिला मौका?

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 Apr 2026, 07:02 PM
iconUpdated: 01 Apr 2026, 07:32 PM

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया यानी ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी को शामिल किया है। वहीं, लखनऊ ने एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलन पूरन और एनरिक नॉर्त्जे को बतौर विदेशी खिलाड़ी शामिल किया है।

इकाना की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, वहीं स्पिनर्स को भी अच्छी मदद मिलती है। यहां 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुकाबला जीतने में कामयाब रही। वहीं 12 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल की है।

LSG vs DC, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals

LSG vs DC: दिल्ली और लखनऊ की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

Read More: LSG vs DC: दिल्ली या लखनऊ, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

LSG vs DC: इकाना में इंद्र देव करेंगे मैच का मजा किरकिरा? मैच के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम और पिच का हाल?

बिना अंपायर के खेला जाएगा क्रिकेट मैच? नए ऐलान से खेल जगत में मची हलचल; जानिए पूरा मामला