LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी का आगाज करने उतरे केएल राहुल और पथुम निसांका लेकिन सामने थे मोहम्मद शमी। शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को ऐसा चकमा दिया कि दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज बस मुंह ही ताकता रह गया।
LSG vs DC: पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने किया ऐसा कारनामा, मुंह ताकते रह गए केएल राहुल; VIDEO
Table of Contents
LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में महज 141 रन ही बना पाई।
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी का आगाज करने उतरे केएल राहुल और पथुम निसांका लेकिन सामने थे मोहम्मद शमी। शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल को ऐसा चकमा दिया कि दिल्ली कैपिटल्स का स्टार बल्लेबाज बस मुंह ही ताकता रह गया।
LSG vs DC: शमी ने दिया केएल राहुल को चकमा
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 142 रनों का टारगेट कोई बड़ी बात नहीं थी लेकिन इसी समय LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ी चाल चल दी। पंत ने पहले ही ओवर में गेंद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को थमाई। शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए केएल राहुल को एक ऐसी गेंद फेंकी जिसपर वो चकमा खा गए।

मोहम्मद शमी का सेलिब्रेशन
केएल राहुल ने पहली ही गेंद को हवा में उड़ाने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा जाकरक खिलाड़ी के हाथ में रुक गई। केएल राहुल ये शॉट खेलने के बाद बेहद निराश दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने राहुल के विकेट का जश्न काफी गर्मजोशी के साथ मनाया।
View this post on Instagram
LSG vs DC: क्या रहा मुकाबले का हाल
बात करें मुकाबले की तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनू सुपर जायंट्स को 18.4 ओवर में 141 रनों पर समेट दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल समद (36) ने बनाए। मिचेल मार्श ने 35, ऋषभ पंत 7, एडेम मार्करम 11, आयुष बदोनी 0, निकोलस पूरन 8, मुकुल चौधरी 14 रन, शहबाज अहमद 15*, मोहम्मद शमी 1, मोहसिन खान और एनरिक नोर्किया बिना खाता खोले आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट चटकाए। दूसरी ओर कप्तान अक्षर पटेल ने 1 तो कुलदीप यादव ने 2 सफलता हासिल की।