Rinku Singh: केकेआर टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया है और यह स्पष्ट किया है कि अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे।
IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Table of Contents
IPL 2026, Rinku Singh: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया है।
टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को उपकप्तान नियुक्त किया है और यह स्पष्ट किया है कि अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे। रिंकू को उपकप्तान बनाने का फैसला यह संकेत दे रहा है कि फ्रेंचाइजी नेतृत्व को लेकर दीर्घकालिक प्लान पर आगे बढ़ चुकी है।
Rinku Singh बनें केकेआर के उपकप्तान
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, 'रिंकू उपकप्तान के तौर पर कप्तान रहाणे के साथ मिलकर करीब से काम करेंगे।' टीम के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। नायर ने कहा, पिछले कई वर्षों से पहले मैंने उन्हें लीडर के तौर पर विकसित होते हुए देखा है। वह ऐसे हैं जिन पर टीम की हमेशा नजर रहती है। हम रिंकू को थोड़ी जिम्मेदारी देना चाहते हैं। टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुझे लगता है कि यह जिम्मेदारी सौंपने का यह सही समय है।

KKR का पहला मैच MI के खिलाफ
सीजन से पहले केकेआर ने कोलकाता में इवेंट रखा। इस दौरान रहाणे और रिंकू को एक साथ मंच पर बुलाया गया। जब रिंकू मंच पर आए तो कुछ फैंस ने रिंकू को कप्तान बनाने की मांग की। यह दर्शाता है कि केकेआर में रिंकू का क्रेज कितना अधिक है। केकेआर की पूरी टीम इस इवेंट में मौजूद रही।
View this post on Instagram
तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को सबसे पहले मंच पर बुलाया गया और फैंस से उनका परिचय कराया गया। सौरभ चोटिल आकाश दीप की जगह टीम से जुड़े हैं। केकेआर आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। टीम इसके लिए बुधवार को मुंबई रवाना होगी।
Rinku Singh का आईपीएल में प्रदर्शन
रिंकू के लिए यहां तक का सफर अविश्वनीय रहा है। रिंकू को 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदा गया था, लेकिन केकेआर ने आईपीएल 2025 में उन्हें 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। यह ऐसी उपलब्धि रही जिसने रिंकू को ना सिर्फ स्टार बनाया बल्कि भारतीय टीम में जगह भी दिलाई। रिंकू आज फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं।
Read More: Ben Duckett की जगह इन 3 खिलाड़ियों को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?