Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही रिंकू सिंह के पिता का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था। जिसके चलते बीच टूर्नामेंट में ही उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है केकेआर स्टार की किस्मत से दुखों के बादल छंंट रहे हैं।
Rinku Singh: पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह को मिली खुशखबरी, आईपीएल 2026 से पहले KKR स्टार को मिला बड़ा तोहफा
Table of Contents
IPL 2026, Rinku Singh: आईपीएल 2026 को शुरु होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। रिंकू कुछ समय पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा रहे थे।
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही रिंकू सिंह के पिता का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था। जिसके चलते बीच टूर्नामेंट में ही उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन अब ऐसा लग रहा है केकेआर स्टार की किस्मत से दुखों के बादल छंंट रहे हैं।
Rinku Singh को मिली खुशखबरी
रिंकू सिंह के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उनकी सरकारी नौकरी अब कन्फर्म हो गई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में रीजनल स्पोर्ट्स अफसर बनाया गया है।

रिंकू सिंह को मिलेगा नियुक्ति पत्र
रिंकू सिंह को 24 मार्च की शाम 5 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन में यूपी के मुख्यमंत्री रीजनल स्पोर्ट्स अफसर का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। रिंकू सिंह के साथ ही अलग-अलग खेलों से जुड़े 6 दूसरे इंटरनेशनल प्लेयर्स को भी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
🚨 GOVERNMENT JOB FOR RINKU SINGH 🚨
— manzur shaban (@Manzurshaban123) March 23, 2026
Rinku Singh is set to get a Uttar Pradesh Govt job under the sports quota.[Abhishek]
Reports say he may be appointed as a Basic Education Officer.
From IPL star to government officer — Rinku’s life is changing fast! pic.twitter.com/YcOXUNK4XS
रिंकू सिंह की सैलरी
रिंकू सिंह को स्पोर्ट्स कोटा के तहत रीजनल स्पोर्ट्स अफसर की पोस्ट मिली है। इस पद पर रिंकू सिंह की सैलरी 50000 से 60000 रुपये महीने तक हो सकती है। इसमें उनके DA, HRA और दूसरे खर्चे भी शामिल होंगे। रिंकू सिंह की बात करें तो वो फिलहाल IPL 2026 की तैयारियों में मशगूल हैं। रिंकू सिंह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम सदस्य हैं।
IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?