Jasprit Bumrah: बुरे सपने की तरह रहा जसप्रीत बुमराह के लिए ये आईपीएल सीजन, 13 साल के करियर में नहीं देखा ऐसा दिन

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ बुमराह को आराम देने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने जैसा रहा। इस सीजन में बुमराह ने वो दिन भी देख लिया जो इससे पहले उन्होंने 13 साल के आईपीएल करियर में नहीं देखा था।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 24 May 2026, 05:40 PM
iconUpdated: 24 May 2026, 05:50 PM

Jasprit Bumrah, IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज रविवार, 24 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरी। मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया।

इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है और वो बदलाव है जसप्रीत बुमराह का बाहर होना। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ बुमराह को आराम देने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने जैसा रहा। इस सीजन में बुमराह ने वो दिन भी देख लिया जो इससे पहले उन्होंने 13 साल के आईपीएल करियर में नहीं देखा था।

Jasprit Bumrah के लिए बुरा सपना रहा ये सीजन

दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह ने IPL 2013 में अपना डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए किया था। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने 10 से ज्यादा मैच खेलकर भी 5 विकेट नहीं चटकाए हैं। बुमराह इस सीजन में 13 मैच खेलकर सिर्फ 4 विकेट ही हासिल कर पाए हैं। इससे पहले IPL 2014 में उन्होंने 11 मैच खेले थे और 5 विकेट हासिल किए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah का हाल बेहाल

इतना ही नहीं, बुमराह का बॉलिंग एवरेज इस सीजन में 102.50 का रहा, जो उनके पूरे IPL करियर में सबसे खराब है। इससे पहले IPL 2015 में उनका एवरेज 61.33 का था लेकिन तब उन्होंने 4 ही मैच खेले थे और 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा स्टार पेसर का स्ट्राइक रेट 73.5 का रहा और ये भी उनके पूरे IPL करियर का सबसे खराब आंकड़ा है। कुल मिलाकर बुमराह इस सीजन में अपने रंग में नहीं दिखे और इसके चलते मुंबई इंडियंस को भी प्लेऑफ से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

MI vs RR मुकाबले का हाल

बात करें मुकाबले की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे बड़ी पारी ध्रुव जुरेल (38) और जोफ्रा आर्चर (35) के बल्ले से निकली।

Read More: इकाना स्टेडियम में चीयरलीडर्स के साथ बदतमीजी, फैंस ने की शर्मनाक हरकत; पुलिस ने निकाली सारी हवा

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, 'करो या मरो' मुकाबले में राजस्थान की प्लेइंग XI बदली

खराब सीजन के बाद LSG में होगी छंटनी! क्या ऋषभ पंत से छिन जाएगी कप्तानी? टीम डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप